Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

अरेस्ट स्टे मिलने के बाद पुलिस के सामने पेश हुए,मुख्तार के दोनों बेटे अब्बास और उमर

WhatsApp Image 2021 02 15 at 4.34.59 PM 1 अरेस्ट स्टे मिलने के बाद पुलिस के सामने पेश हुए,मुख्तार के दोनों बेटे अब्बास और उमर

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे पेश हुए हैं। दोनों ही बेटों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद दोनों ही बेटों के द्वारा कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद आज हजरतगंज कोतवाली में दोनों पेश हुए हैं। जहां पर दोनों से पुलिस पूछताछ कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2021 02 15 at 4.34.59 PM अरेस्ट स्टे मिलने के बाद पुलिस के सामने पेश हुए,मुख्तार के दोनों बेटे अब्बास और उमर

दोनों पर दर्ज है धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में एफआईआर

मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास और उमर आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में पेश हुए हैं। जहां पर हजरतगंज पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल बीते दिनों राजधानी लखनऊ में ही जिला प्रशासन के द्वारा मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। धोखाधड़ी, विक्रांत संपत्ति पर कब्जा, फर्जी कागजात से कब्जे और अवैध निर्माण के मामले को लेकर कि बीते दिनों जिला प्रशासन के द्वारा उमर और अब्बास पर मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसके बाद से ही दोनों को पुलिस की तलाश थी। हालांकि अब्बास और उम्र को हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिला हुआ है। इसके बाद आज धोखाधड़ी के मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए विवेचक के पास उमर और अब्बास पहुंचे हुए । जहां पर आधे घंटे से पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

बीते दिनों मुख्तार के गुर्गों के कई संपत्तियां हुई कुर्क

मुख्तार पर शिकंजा कसने के नाते उत्तर प्रदेश पुलिस व शासन प्रशासन हर स्तर पर मुख्तार पर सख्ती बरत रहा है इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में भी बीते दिनों मुख्तार के गुर्गों व शूटरों के संपत्ति कुर्क की गई थी। इसी के साथ साथ उन सभी अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया था। जहां पर गड़बड़ियां सामने आ रही थी। इसी कड़ी में मुख्तार के दोनों बेटे उमर और आप का भी नाम सामने आया था। जिसमें फर्जी कागजात,धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले सामने आए थे।

Related posts

अल्मोड़ा : दुर्लभ वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए गोविंद वल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण शोध संस्थान कर रहा है प्रयास

Neetu Rajbhar

रेलवे प्रशासन की लापरवाही का नजारा,वेटिंग रूम के बाथरूम की दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत

rituraj

दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण के लिए आयोजित की गई कार्यशाला, मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान मुख्य अतिथि रहे

mahesh yadav