featured देश बिज़नेस

लगातार 11वें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए मुकेश अंबानी

्ीु्िु्िु्िु लगातार 11वें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए मुकेश अंबानी

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को लगातार 11वें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए हैं। फोर्ब्स द्वारा घोषित टॉप 100 भारतीयों की लिस्ट में अंबानी अरबपतियों में सबसे आगे हैं। मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपये में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। इससे पहले भी बार्कलेज हारून द्वारा घोषित लिस्ट में भी अंबानी ने शीर्ष स्थान पाया था।

्ीु्िु्िु्िु लगातार 11वें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए मुकेश अंबानी

हर दिन की कमाई 300 करोड़ रुपये

बार्कलेज हारून की लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 3 लाख 71 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में लगातार सात साल से सबसे ऊपर हैं। एक साल में उनकी कंपनी के शेयर के भाव 45 फीसदी बढ़ चुके हैं।

पिछले साल उनकी संपत्ति में हर घंटे 12.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस सूची में सबसे अमीर 31 भारतीयों को शामिल किया गया है। इन सभी के पास संयुक्त रूप से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का एक चौथाई हिस्सा (719 अरब रुपया) है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अप्रैल 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी 2850 अरब थी।

टॉप 10 लिस्ट

नाम-                        संपति(अरब डॉलर में)               कंपनी   

मुकेश अंबानी                   4730                       रिलायंस इंडस्ट्रीज

अजीम प्रेमजी                   21                            विप्रो

लक्ष्मी मित्तल एंड परिवार   18.3                         आर्सेलर मित्तल

एसपी हिंदुजा एंड परिवार   18                           आरपीजी

शपूर पल्लोनजी मिस्त्री       16

शीर्ष 10 अमीर भारतीयों में शिव नाडार (14.6 अरब डॉलर), गोदरेज परिवार (14 अरब डॉलर), दिलीप सांघवी (12.6 अरब डॉलर), कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) और गौतम अडाणी (11.9 अरब डॉलर) शामिल रहे हैं।

फोर्ब्स एशिया की संपादक (भारत) नाजनीन करमाली ने कहा, ‘‘एक चुनौतीपूर्ण साल में जब रुपया काफी कमजोर हुआ है, शीर्ष 100 अमीर भारतीय अपनी संपत्ति बचाये रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा नये अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है जिससे पता चलता है कि भारत में उद्यमिता की ऊर्जा अधिक हुई है।’’ प्रतिशत के हिसाब से बायोटेक उद्यमी किरण मजुमदार-शॉ की संपत्ति सर्वाधिक बढ़ी है। उनकी संपत्ति 66.7 प्रतिशत बढ़कर 3.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। वह सूची में 39वें स्थान पर हैं।

इस सूची में चार महिलाएं हैं

इस सूची में चार महिलाएं हैं। फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष 100 अमीरों में से 11 लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। शीर्ष 100 अमीरों की सामूहिक संपत्ति इस दौरान बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गयी है।

ईशा अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर ने लूट ली सारी महफिल,देखते रह गए लोग

कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप कहा, पीएम और अनिल अंबानी के बीच का ‘सीधा सौदा’ है राफेल

Related posts

चीन ने पिंगटांग और लुओडियान नामक दो काउंटी को जोड़ने के लिए बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, जाने क्या है खुबियां

Rani Naqvi

स्थापना दिवस के जश्न में डूबा देहरादून LIC मंडल कार्यालय, जल बचाने के आह्वान के साथ की गई ये अपीलें

Trinath Mishra

डॉक्टरों की लापरवाही से दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

mahesh yadav