featured खेल

IPL के बाद क्या T-20 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे धोनी?

mahendra singh dhoni IPL के बाद क्या T-20 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे धोनी?

खेल प्रमियों से एक बार फिर से क्रिकेट मैदान गुलजार होने वाले हैं। यूएई में आईपीएल के खेले जाने की आज घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही एक बार फिर से एमएस धोनी क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के मारते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें, आईपीएल 19 सितंबर से होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग IPL में प्रदर्शन भारतीय टीम में उनकी वापसी को लेकर काफी मायने रखता है। क्योंकि जिन लोगों को लग रहा था कि, धोनी का सफर खत्म हो गया है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि आईपीएल उनके लिए एक सुनहेरा मौका है।

dhoni IPL के बाद क्या T-20 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे धोनी?
भारत और दुनियाभर में उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तीनों आईसीसी ट्रोफी जीतने वाले धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए देखने को मिलेगा।धोनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हार के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। पहले तो ज्यादातर लोगों को लगा कि वह सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन ऐसी खबरें भी थीं उन्हें कुछ चोट भी हैं। जिसके बाद सवाल खड़े होने लगे कि क्या वह रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले हैं? लेकिन इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है।अब आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप को आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया है और पूरी उम्मीद है कि उस विंडो को आईपीएल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को लगता है कि यह ब्रेक धोनी के लिए फायदेमंद साबित होगा। और उनका मानना है कि, धोनी जबरद्सत वापसी होगी।

https://www.bharatkhabar.com/shocking-cases-of-corona-reported-in-24-hours/
जोंस ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “इस समय तो ऐसा लग रहा है कि भारतीय चयनकर्ता रिषभ पंत और केएल राहुल के साथ हैं। अगर धोनी आईपीएल में अच्छा करते हैं तो वह टीम में आ सकते हैं लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो उनके लिए दरवाजे निश्चित तौर पर बंद हो जाएंगे। उन्होंने हालांकि दरवाजे खुले रखे हैं। यह ब्रेक उनके लिए अच्छा हो सकता है। उनका अच्छा ब्रेक मिला है, और अगर वह वापसी करना चाहते हैं तो यह ब्रेक अच्छा है, विश्वास कीजिए जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपके लिए वापसी करना मुश्किल हो जाता है।”

Related posts

पद्मावती के विरोध के चलते नाहरगढ़ के किले पर लटका मिला शव, जाने क्या है सच

Rani Naqvi

Yogi Sarkar Oath Ceremony: जानिए योगी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह कौन-कौन होगा शामिल

Neetu Rajbhar

वर्क फ्रोम होम के लिए बन सकते है ये लैपटॉप बेहतर ऑप्शंस, जानिए इनके फीचर्स और कीमत

Trinath Mishra