featured Breaking News देश

दिल्ली होटल में हादसे में महेंद्र सिंह धोनी के 3 मोबाइल हुए चोरी

MS Dhoni दिल्ली होटल में हादसे में महेंद्र सिंह धोनी के 3 मोबाइल हुए चोरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार होटल में लगी आग में धोनी हादसे का शिकार होते-होते रह गए। आग में धोनी हादसे का शिकार तो नहीं हुए लेकिन इस दौरान उनके तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। मोबाइल फोन चोरी होने के बाद धोनी ने द्वारका सेक्टर 10 के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Dhoni दिल्ली होटल में हादसे में महेंद्र सिंह धोनी के 3 मोबाइल हुए चोरी

कई अहम दस्तावेज

मोबाइल चोरी होने के बाद धोनी का कहना है कि मोबाइल में बीसीसीआई और क्रिकेटरों से जुड़े कई अहम जानकारियां और दस्तावेज उसमें मौजूद है। उनका ये भी कहना है कि अगर वो दस्तावेज किसी गलत शख्स के हाथ लग जाते हैं तो वो इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली आए थे धोनी

झारखंड टीम के कप्तान धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दिल्ली में है। यहां वह अपनी टीम के साथ द्वारका के होटल में ठहरे थे। यहां पर आग लगने के कारण धोनी को जल्दबाजी में बाहर निकाला गया। होटल में लगी आग के कारण झारखंड और बंगाल के बीच का मुकाबला एक दिन के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी ने झारखंड की तरफ से कप्तानी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए थे।

पुलिस में दर्ज धोनी की शिकायत के मुताबिक, होटल में आग लगने पर वहां के कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि उसके बाद से उनके तीन मोबाइल फोन नहीं मिल रहे। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने होटल प्रशासन से पूछताछ शुरू कर दी है।

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान कहा, 2019 में नीतीश ही होंगे बिहार में एनड़ीए का चेहरा

Ankit Tripathi

Justice for Sushant के नाम पर क्यों हो रहे विदेशों में धरने 

Trinath Mishra

…आखिर किसके पास जाएगी ये मां ?

kumari ashu