भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश- प्रदेश की तमाम महिलाओं को बधाई दी। इस क्रम में नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को खास और अलग बनाने के लिए एक महिला सिपाही को एक दिन का गृहमंत्री बनाया है।
“नारी का सम्मान जहां हैं,संस्कृति का उत्थान वहां है।”#InternationalWomensDay के मौके पर निवास स्थित कार्यालय पर होने वाली जनसुनवाई आरक्षक श्रीमती मीनाक्षी वर्मा ने की। उन्होंने गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठकर न सिर्फ नागरिकों की समस्याएं सुनीं बल्कि उनके निराकरण के निर्देश भी दिए। pic.twitter.com/BgXSxkslNo
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 8, 2021
एक दिन का बनाया गया गृहमंत्री
बता दें कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के क्रम में महिला सिपाही मिनाक्षी वर्मा को एक दिन का मध्यप्रदेश का गृहमंत्री बना दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने महिला सिपाही को अपनी कुर्सी में बैठाते हुए अमजन की कुर्सी पर बैठ गए। वहीं बता दें कि मीनाक्षी गृहमंत्री बनकर आज दिनभर लोगों की समस्या सुनेंगी और बतौर गृहमंत्री मध्यप्रदेश की जनता का सेवा करेंगी।
आत्मनिर्भर बनाने की है पहल- नरोत्तम मिश्रा
महिला सिपाही को एक दिन का गृहमंत्री बनाने के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मीनाक्षी वर्मा आज मध्यप्रदेश की गृहमंत्री हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल मध्यप्रदेश सरकार व बीजेपी सरकार की है।
मीनाक्षी वर्मा हैं भोपाल में महिला मार्शल
बता दें कि महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा भोपाल में महिला मार्शल के रूप में सेवाएं दे रही हैं। औऱ तो और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात हैं।
भारत में महिलाओं को मां का दिया जाता है दर्जा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि भारत विश्व का एकलौता देश हैं जहां महिलाओं का मां का दर्जा दिया जाता है। हमारे देश में महिलाओं की शक्ति का रूप देवीतुल्य माना जाता है। भारत में महिलाओं को सम्मान आदर देना हमारी पैतृक संपत्ति हैं, औऱ हम इसी से जाने जाते है।