featured मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेश में एक दिन की गृहमंत्री बनी महिला सिपाही, महिला दिवस पर नरोत्तम मिश्रा ने दिया तोहफा

main मध्यप्रदेश में एक दिन की गृहमंत्री बनी महिला सिपाही, महिला दिवस पर नरोत्तम मिश्रा ने दिया तोहफा

भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश- प्रदेश की तमाम महिलाओं को बधाई दी। इस क्रम में नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को खास और अलग बनाने के लिए एक महिला सिपाही को एक दिन का गृहमंत्री बनाया है।

एक दिन का बनाया गया गृहमंत्री

बता दें कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के क्रम में महिला सिपाही मिनाक्षी वर्मा को एक दिन का मध्यप्रदेश का गृहमंत्री बना दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने महिला सिपाही को अपनी कुर्सी में बैठाते हुए अमजन की कुर्सी पर बैठ गए। वहीं बता दें कि मीनाक्षी गृहमंत्री बनकर आज दिनभर लोगों की समस्या सुनेंगी और बतौर गृहमंत्री मध्यप्रदेश की जनता का सेवा करेंगी।

2 मध्यप्रदेश में एक दिन की गृहमंत्री बनी महिला सिपाही, महिला दिवस पर नरोत्तम मिश्रा ने दिया तोहफा

आत्मनिर्भर बनाने की है पहल- नरोत्तम मिश्रा

महिला सिपाही को एक दिन का गृहमंत्री बनाने के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मीनाक्षी वर्मा आज मध्यप्रदेश की गृहमंत्री हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल मध्यप्रदेश सरकार व बीजेपी सरकार की है।

मीनाक्षी वर्मा हैं भोपाल में महिला मार्शल

बता दें कि महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा भोपाल में महिला मार्शल के रूप में सेवाएं दे रही हैं। औऱ तो और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात हैं।

1 मध्यप्रदेश में एक दिन की गृहमंत्री बनी महिला सिपाही, महिला दिवस पर नरोत्तम मिश्रा ने दिया तोहफा

भारत में महिलाओं को मां का दिया जाता है दर्जा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि भारत विश्व का एकलौता देश हैं जहां महिलाओं का मां का दर्जा दिया जाता है। हमारे देश में महिलाओं की शक्ति का रूप देवीतुल्य माना जाता है। भारत में महिलाओं को सम्मान आदर देना हमारी पैतृक संपत्ति हैं, औऱ हम इसी से जाने जाते है।

Related posts

प्रयागराज: पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Neetu Rajbhar

देश में कोरोना का कहर, दूसरी लहर की चेतावनी

Saurabh

सर्जिकल स्ट्राइक का असर: 300 से ज्यादा आतंकी कैंप छोड़कर भागे

bharatkhabar