मनोरंजन

मौनी करेंगी सलमान खान के साथ रोमांटिक वाला डांस

moni salman मौनी करेंगी सलमान खान के साथ रोमांटिक वाला डांस

मुंबई। भारत के मोस्ट हैंडसम इलेजेबल बैचलर सलमान खान 27 दिसंबर को 53 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उनके घर के बाहर उन्हें विश करते हैं और बॉलीवुड में भी उनका जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस साल मौनी रॉय भी सलमान का जन्मदिन स्पेशल करने वाली हैं।

 

moni salman मौनी करेंगी सलमान खान के साथ रोमांटिक वाला डांस

बिग बॉस होस्ट कर रहे सलमान खान का बर्थडे इस बार शो के मेकर्स स्पेशल करने जा रहें हैं। इस स्पेशल शो में मौनी सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है के रोमांटिक गाने पर डास करती दिखेंगी।एक प्रोमो वीडियो में मौनी राय की एंट्री टाइगर जिंदा हैं एक रोमांटिक सॉन्ग दिल दियां गल्लां के डांस से हो रही है।

सलमान-कटरीना की जोड़ी पर फिल्माया ये सॉन्ग बिग बॉस के मंच पर एक बार फिर से फैंस को एंटरटेंन करने आ रहा है। मौनी इसमें सलमान के साथ खुलकर रोमांस करेंगी। सेट को दिल और दूसरे डेकोरेशन से बेहद खूबसूरत बनाया गया है। मौनी को सलमान के साथ डांस करते देख फैंस जरुर खुश होंगे।

Related posts

दिल है हिंदुस्तानी के सेट पर पंहुचे ‘रईस’

Anuradha Singh

सपना चौधरी का ठेठ हरियाणवी रोमांटिक डांस, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

mohini kushwaha

इस एक्ट्रेस ने ससुर के साथ किया ये फॉटो वायरल

mohini kushwaha