Breaking News देश धर्म

एडवांस में करा चुके एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन, पहला जत्था बालटाल के लिए रवाना

amarnath yatra 2019 एडवांस में करा चुके एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन, पहला जत्था बालटाल के लिए रवाना

जम्मू। बाबा अमरनाथ के यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना कर दिया गया है और इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों के लिए भी अब चेनौती भरा समय शुरू हो गया है। बाबा अमरनाथ के आज पहले दर्शन होंगें। इसके लिए रविवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए चल दिया था। पहले जत्थे में 2,234 श्रद्धालु शामिल हैं। इन्हें 93 वाहनों से रवाना किया गया था। अब तक देश भर से डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु एडवांस रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
इस मौके पर माता वैष्णो देवी और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ ही अन्य वीवीआइपी भी वहां पहुंचेंगे। अमरनाथ यात्रा के प्रथम दिन मां वैष्णो देवी के पुजारी लोकेश पुजारी अन्य पुजारियों के साथ बाबा अमरनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। मां वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी लोकेश अन्य पुजारियों के साथ अमरनाथ गुफा पहुंच चुके हैं।
सोमवार को जम्मू से यात्रियों का दूसरा जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए भेजा जाएगा। यात्रा के पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया। उन्हें कश्मीर के हालात और आतंकवाद का कोई खौफ नहीं है। जत्थे को रवाना करते हुए राज्यपाल के सलाहकार ने श्रद्धालुओं को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

Related posts

उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, कर्नल और मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

Rani Naqvi

अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी में भारत

Rani Naqvi

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Rahul