भारत खबर विशेष साइन्स-टेक्नोलॉजी

जानिए 4 हजार साल पुरानी छड़ी का रहस्य

finland जानिए 4 हजार साल पुरानी छड़ी का रहस्य

फिनलैंड में पुरातत्विदों को एक छड़ी मिली है। जो कि बेहद प्राचीन मानी जा रही है। छड़ी 4 हजार साल से ज्यादा पुरानी बताई जा रही है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नक्काशीदार छड़ी पाषाण काल में जादू-टोने के लिए इस्तेमाल की जाती होगी। आधा मीटर से थोड़ी बड़ी छड़ी पर सांप बना है। इसे फिनलैंड के दक्षिणपश्चिम इलाके में एक वेटलैंड साइट से खोजा गया जहां 4000 से 2000 ईसापूर्व में आबादी रहती थी। इस काल का लकड़ी का कोई सामान उत्तरी यूरोप में इस तरह का नहीं पाया गया है।

एक स्टडी में दावा किया गया है कि, बारीक नक्काशी से सजी इस सांप जैसी छड़ी में इतिहास की झलक दिखती है। उनका कहना है कि उन्होंने कई खोजें की हैं लेकिन इससे देखकर वह हैरान रह गए। इस दौरान की चट्टानी कलाकारियों में सांप के आकार के ऑब्जेक्ट इंसानों के हाथ में दिखाए गए हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किसी जादू-टोने जैसे काम के लिए इस्तेमाल की जाती होगी।

जिस जगह पर यह छड़ी मिली है उसकी खोज 1950 में हुई थी लेकिन उसकी खुदाई पूरी तरह से नहीं की गई। 2019 के बाद से इसपर ध्यान दिया गया। यहां की कंडीशन्स ऐसी हैं कि लड़की की प्राचीन चीजें बची रह सकती हैं। नई खोज में लकड़ी के बर्तन, ढांचे और मछली पकड़ने के उपकरण शामिल हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक इस जगह पर सिर्फ सांप जैसे छड़ी के साथ तंत्र-मंत्र नहीं होता था बल्कि कई चीजें होती थीं। इससे उस काल के लोगों को समझा जा सकता है।

Related posts

जाने क्यों सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है अहीर रेजिमेंट की मांग, क्या है असल मुद्दा

Rani Naqvi

ब्रज होली महोत्सव: रंगों और रंग बिरंगे फूलों से सजी ठाकुर जी झांकियों का कार्यक्रम आयोजित

Rani Naqvi

शेयर बाजार में लगातार बढ़ रही खरीदारी, 52700 से ऊपर गया सेंसेक्स 

Rahul