featured यूपी

कानपुर देहात: यमुना के कहर से तबाह हुए दर्जनों गांव, सीएम योगी ने दिया निर्देश

कानपुर देहात बाढ़ कानपुर देहात: यमुना के कहर से तबाह हुए दर्जनों गांव, सीएम योगी ने दिया निर्देश

कानपुर देहातः कानपुर शहर में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा तो कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की कगार पर पहुंच गया। नदी खतरे के निशान के बराबर बह रही है, जिसके चलते करीब 3 दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं।

हजारों लोगों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही एसपी भी नाव के सहारे ग्रसित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जान रहे हैं। अधिकार लगातार प्रशासनिक राहत कार्यों का जमीनी स्तर पर जायजा ले रहे हैं।

तबाह हुए कई गांव

यमुना नदी का कहर इस कदर से बढ़ा हुआ है कि इसकी चपेट में आने वाले दर्जनों गांवों में तबाही का आलम है। चारो ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। हजारों ग्रामीण बाढ़ से प्रभावित हैं और कई गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं। यूपी के कई जिले जो यमुना के किनारे बसे हैं, वहां बाढ़ के जैसे हालात हो गए हैं।

सीएम योगी ने दिया निर्देश

बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना नदी के किनारे बसे जिलों का हवाई निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने बाढ़ प्रभावित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलन के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया और तेजी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए रखते हुए साथ-साथ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की कोशिश में जुट गया है।

Related posts

अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर हुआ हमला, सभी उड़ाने रद्द 

Rahul

बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, 309 सदस्य शामिल, मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर

Saurabh

इसरो की सफलता पर पीएम मोदी और बिग बी ने दी बधाई

shipra saxena