Breaking News featured Uncategorized दुनिया

श्रीलंका हमले में अब तक 150 से अधिक की मौतें, भारतीय उच्चायोग ने जारी की हेल्पलाइन

kolkambo hamla श्रीलंका हमले में अब तक 150 से अधिक की मौतें, भारतीय उच्चायोग ने जारी की हेल्पलाइन

एजेंसी, कोलंबो। भारत ने रविवार को कहा कि वह श्रीलंका में स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है, जहां ईस्टर के मौके पर लगातार छह विस्फोट हुए हैं। विस्फोट गिरिजाघरों में ईस्टर की प्रार्थनासभा के दौरान सुबह करीब पौने नौ बजे हुए।
#श्रीलंका में तीन #गिरजाघरों और तीन होटलों में करीब एक साथ हुए छह विस्फोटों में कम से कम 156 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीलंका के इतिहास में यह सबसे भयानक हमलों में से एक है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के #सेंट_एंथनी_चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुए।
कोलंबो में #भारतीय_उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ‘‘ विस्फोट आज कोलंबो और बट्टिकलोवा में हुए। हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। भारतीय नागरिक किसी भी तरह की सहायता व मदद और स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- +94777903082, +94112422788, +94112422789 ।’’
श्रीलंका में आज तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में विस्फोट हुए। कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च को निशाना बनाया गया था। वहीं पांच सितारा होटल शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में विस्फोट हुए। उच्चायुक्त ने अन्य एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ दिए गए नंबरों के अलावा भारतीय नागरिक किसी भी सहायता व मदद और अन्य किसी स्पष्टीकरण के लिए +94777902082, +94772234176 नंबरों पर फोन कर सकते हैं।’’

Related posts

15 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

बेटे की चाहत में मां ने 4 महीने की बच्ची को उतारा मौत के घाट

shipra saxena

नहीं रूक रही चीन की हरकतें, डोकलाम में की युद्ध की कोशिश

Rani Naqvi