featured धर्म यूपी

मासिक राशिफल: जानिए कैसे करें सितंबर महीने की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: हमारे वातावरण का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह चाल और सितारों का प्रभाव सुख-दुख में देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि राशिफल के अनुसार अपने दिन की शुरुआत करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

01 – सितम्बर 2021

पंचांग

मास     : भाद्रपद

पक्ष      :  कृष्ण

वार      : बुधवार

तिथि     : दशमी  पूर्ण रात्रि

नक्षत्र     : मृगशिरा

करण     :  वणिज

योग      : वज्र

सूर्योदय  :  05:45:27

सूर्यास्त  : 18:27:05

ऋतु      : शरद

अभिजित:  कोई नहीं

यमघण्ट :  08:17:46 – 09:08:33

दिशा शूल:  उत्तर

राहु काल: 12:06:16 – 13:41:28

मेष राशि: अगस्त का महीना आपके लिए  सामान्य रहेगा। शारीरिक वा मानसिक दोनों प्रकार के कष्ट होने का योग बन रहा है। कोट कचहरी के मामलो से बचें। अपना चरित्र साफ रखें। 12 सितंबर से 20 सितम्बर का समय अच्छा रहेगा। इस दौरान घर परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। अनायास धन लाभ का योग बनता है।

11, 13, 23 अगस्त को कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें।

वृष राशि: सितम्बर का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवन साथी  का सम्मान करें, इस महीने उनसे वाद विवाद ना करें, वरना कानूनी कार्यवाही होने की संभावना है। 15 सितम्बर से 29 सितम्बर के मध्य कुछ ऐसा होगा, जिससे मन खुश रहेगा। राजपक्ष अनुकूल रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर उन्हें फलों का भोग लगाएं।

2, 5, 8, 13, 26 ये दिन उत्तम रहेंगे।

1, 15, 22, 27 ये दिन सामान्य रहेंगे।

मिथुन राशि: यह महीना आप के लिए सामान्य रहेगा। कोट कचहरी के मामलो से बचने के लिए भगवान हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें। इस महीने ब्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे किसी खास विषय पर चर्चा होगी। जिसके माध्यम से धन लाभ के योग बनेंगे। भगवान भैरव जी के मंदिर जाकर उन्हें काले जामुन का भोग लगाएं।

26, 28, 30 तारीख शुभ है।

12, 15 को कोई जोखिम भरा कार्य ना करें।

कर्क राशि: यह महीना आप के लिए शुभकारी सिद्ध होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल से शुभ संकेत प्राप्त होंगे। अनायास धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रहे किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सुविधा बरतें।

3, 5, 7, 8, 12, 14, 16 ये दिन शुभ है।

2, 8, 11 को जोखिम भरे कार्य ना करें।

सिंह राशि: यह महीना आप के लिये शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जिससे मन बहुत प्रसन्न में रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। पूरा महीना हर्ष और उल्लास के साथ व्यतीत होगा। भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में लाल रोली डालकर जल अर्पण करें धन प्राप्ति होगी।

11, 19, 23 तारीख शुभ है।

3, 5, 8, 12 को जोखिम भरे कार्य ना करें।

कन्या राशि: यह महीना आप के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से चल रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। मित्र पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। भगवान शिव की आराधना आप के लिए शुभ कारी रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। मार्ग मे अगर कोई किन्नर मिले तो उसे कुछ भेंट जरूर करें।

11, 12, 15 ये दिन बहुत शुभ है।

13, 16, 22, 28 को जोखिम भरे कार्य ना करें।

तुला राशि: यह महीना आप के लिए अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ संकेत प्राप्त होंगे। परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। माता पिता का सम्मान करें। इस महीने घर से निकलते समय बड़े भाई या पिताजी के चरण स्पर्श कर घर से निकलें।

2, 5, 8, 11, 19 तारीख शुभ है।

3, 6, 15 को जोखिम भरे कार्य ना करें।

वृश्चिक राशि: यह महीना आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। कोई लम्बी यात्रा ना करें, विशेष हवाई यात्रा ना करें। कोई संक्रमित बीमारी शरीर मे लग सकती है, बचाव के लिए लाल कपड़े में कपूर लपेट कर अपने पास रखे। लंबे समय से चल रहे किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अदालती मामलों में कुछ राहत मिलेगी। अगर किसी अधिकारी से मिलने जाएं तो दाये जेब में एक गुलाब का फूल रखकर जाए जरूर सफलता प्राप्त होगी।

11, 12, 13, 15, 18, 21 तारीख शुभ है।

3, 6, 9, 16 को जोखिम भरे कार्य ना करें।

धनु राशि: यह महीना आप के लिए शुभ रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। लम्बे समय से चल रहा प्रयाश सफल होगा। पदोन्नति के मार्ग खुलेंगे। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। काली  गाय की सेवा करें।

11, 15, 16, 19, 22, 26, 28 तारीख आप के लिए शुभ है।

1, 3, 8, 19 को जोखिम भरा कार्य ना करें।

मकर राशि: यह महीना आप के लिए सामान्य रहेगा।  परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। अनायास धन प्राप्ति के योग बन रहे है। कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। 15 सितंबर के बाद यश, उन्नती व सम्मान में  बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान किसी उच्च अधिकारी से भेंट हो सकती है, उन से मिलने के बाद किसी महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

मानसिक शांति के लिए सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें व गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

15, 18, 22, 23, 26 ये दिन शुभ रहेंगे।

3, 7, 11, 19 को कोई जोखिम भरा कार्य ना करें।

कुंभ राशि: यह महीना आप के लिए  परेशानी से भरा रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे, लेकिन 10 सितम्बर के बाद थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। सन्तान प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे।लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। भगवान हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

11, 12, 13, 14, 15 तारीख आप के लिए शुभ है।

1, 3, 5, 8 को जोखिम भरे कार्य ना करें।

मीन राशि: यह महीना आपके लिये उत्तम रहेगा। लंबे समय से चल रही शारीरिक समस्या में सुधार होगा। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी संक्रमित बीमारी के योग बन रहे हैं। परीक्षा में सफलता के योग सामने आएंगे। मार्ग में मिले किसी याचक को कुछ दान जरूर करें। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

11, 12, 13, 15, 18 ये तारीख शुभ है।

2, 8, 9 को कोई जोखिम भरे कार्य ना करें।

Related posts

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश का कहर, हिमाचल में 150 रोड बंद, 7 राज्यों के 31 लोगों की मौत

Rahul

26 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ वासियों को दी सौगात, 158 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Rahul