featured देश

राजधानी दिल्ली में अभी नहीं आएगा मानसून,  तापमान में होगी बढ़ौतरी 

garmi lu hot weather राजधानी दिल्ली में अभी नहीं आएगा मानसून,  तापमान में होगी बढ़ौतरी 
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी भी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। पिछले 24 घंटों में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया है।
मानसून आने में लगेगा समय
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर सहित देश के और कई हिस्सों में मानसून आने में अभी वक्त लगेगा। बताया जाता है कि केरल में 2 दिन की देरी से मानसून के पहुंचने के बाद यह सामान्य से 7 से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर पश्चिम भारत को कवर करते हुए पूरे देश में आ गया था।
8 जुलाई तक आ सकता है मानसून
मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि दिल्ली में 15 जून तक मानसून आ सकता है। लेकिन यह जानकारी गलत साबित हुई । लेकिन हीटवेव के टूटे रिकॉर्ड ने यह साफ कर दिया है कि अभी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र व आसपास के राज्यों को हीटवेव का और सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मानसून अभी और कुछ देरी से पहुंचेगा।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह से पछुआ हवाएं चल रही है, उसकी वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और कुछ हिस्सों में मानसून को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।  दिल्ली में बीते दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहता है तो उसे हीट वेव माना जाता है।
सामान्य तौर पर राजधानी दिल्ली में 20 जून तक भीषण गर्मी के होने का अनुमान रहता है । लेकिन इस बार देर तक गर्मी के बने रहने की वजह से मानसून अपने तय समय से लेट  आएगा।

Related posts

अमरिंदर सिंह ही होंगे पंजाब में कांग्रेस के CM पद के उम्मीदवार : राहुल गांधी

shipra saxena

विदेश मंत्री ने की पुष्टि, इराक में मारे गए लापता 39 भारतीय

lucknow bureua

आधार के जरिये सरकार रख रही खुफिया नजर: श्याम दीवान

Rani Naqvi