featured देश बिहार

दिल्ली में पहुंची मानसून, बिहार में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी

havy rain दिल्ली में पहुंची मानसून, बिहार में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी

देश के कई राजयों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरूवार को दिल्ली में मानसून पहुंचने की जानकारी दी है।

नई दिल्ली। देश के कई राजयों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरूवार को दिल्ली में मानसून पहुंचने की जानकारी दी है। मैसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के आज कई अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आम तौर पर दिल्ली में 27 जून को पहुंचता है। बिहार में भारी बारिष के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में भारी बारिश का सिलसिला सुबह से ही शुरू है।

बता दें कि आइएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा के पूर्वी हिस्सों, दिल्ली, पूरे उत्तर प्रदेश और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को आगे बढ़ा है। मानसून की उत्तरी सीमा नागोर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से होकर गुजर रही है।

https://www.bharatkhabar.com/kenyan-court-declares-illegal-railway-contract-with-china/

अगले 3 दिनों में, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। यहां बाढ़ की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी सूचना राज्य और केंद्र सरकार दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार आएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने इसकी जानकारी दी है।

बिहार में वज्रपात से 23 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि उत्तर बिहार समेत कई जिलों में आज लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग पहले ही भारी बारिश की संभावना के कारण रेड अलर्ट घोषित कर चुका है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन घोषित किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में हैं।

Related posts

राम मंदिर: सुप्रीम कोर्ट में कपिल की दलील को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने ठहराया गलत

Breaking News

What’s On The Horizon For Men’s Fashion This Fall

bharatkhabar

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, माइनस से प्लस में आया जीडीपी, दिसंबर तिमाही में 0.4% रहा जीडीपी

Sachin Mishra