पटना। बिहार में बारिश और बाढ़ के कारण हालात बेकाबू हैं। जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोग जान बचाकर इधर उधर आसरा ढूंढ रहें हैं। जिसके चलते बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मोतिहारी के ढाका, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा के हालातों का जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बैठक कर अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर काबू पाने के लिए आगे की रणनीति तैयार की बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। जिसके चलते शनिवार से बचाव कार्य में और तेजी से काम करने की संभावना है।

bihar monsoon rainfall
बता दें कि सीतामढ़ी में पानी में डूबे तीन और शव निकाले गए हैं। वहीं दरभंगा में भी पानी घुस गया है। दरभंगा और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने के लिए सूखी जगह तक नहीं मिल रही है। ऐसे में 57 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार करने में लोग असमर्थ है। बाढ़ से पीड़ित लोग जहां एक तरफ नेशनल हाईवे पर अपना जीवन जी रहे तो वहीं दूसरी तरफ परिजनों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ी मन मिलने पर लोगों ने गोयठे से परिजनों का अंतिम संस्कार किया।
वीडियो के लिए यहां क्लिक करें