Breaking News देश राज्य

नागपुर में मोहन भागवत, जोशी सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल

mohan bhagwat नागपुर में मोहन भागवत, जोशी सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल

नागपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर सबसे पहले मतदान करने पहुंचे लोगों में शामिल रहे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से भाजपा के पूर्व सासंद नाना पटोले को मैदान में उतारा है। भागवत के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैयाजी जोशी भी सुबह 6.50 बजे के आसपास महल इलाके में भउजी दफ्तरी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे।

पत्रकारों से बात करते हुए भागवत ने लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान आवश्यक और सभी के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पहचान के लिए मतदान करें।’’ ईवीएम मे ‘नोटा’ की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि क्या किसी को भी यह बताने की आवश्यकता है कि उसे क्या चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘चुप रहने से कुछ नहीं होगा, आपको हां या ना कहना ही होगा।’’

जोशी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली सरकार राष्ट्र हित में काम करेगी।’’ महाराष्ट्र में प्रथम चरण में लोकसभा की सात सीटों नागपुर, वर्धा, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। सभी निर्वाचन क्षेत्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में आते हैं।

भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने वोटिंग में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुजडू गांव में फर्जी मतदान हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुरखा में महिलाओं के चेहरे की जाँच नहीं की जा रही है और मैं आरोप लगाता हूँ कि नकली मतदान हो रहा है। अगर गौर नहीं किया गया तो मैं फिर से मतदान की मांग करूंगा।

बालियान ने कहा कि एक महिला ने बिना हस्ताक्षर वोट डाला है। बालियान EC से इसकी शिकायत करने की भी बात कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Related posts

कश्मीर घाटी में 5वें दिन भी कर्फ्यू जारी

bharatkhabar

अमित शाह पहुंचे कर्नाटक, किया संत बसवेश्वर को नमन

rituraj

AAP विधायक के बोल कहा अमृतसर हमले के पीछे हो सकते हैं सेना प्रमुख

mahesh yadav