featured यूपी राज्य

मोहम्मद अली जिन्ना वाले बयान ने पकड़ा तूल, बीजेपी ने फूंका अखिलेश का पुतला

akhilash yadav मोहम्मद अली जिन्ना वाले बयान ने पकड़ा तूल, बीजेपी ने फूंका अखिलेश का पुतला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मोहम्मद अली जिन्ना वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। अखिलेश यादव के इस बयान से सियासत गरमा गई है। जिसके बाद से लगातार उनकी आलोचना हो रही है।इसके चलते आज रायबरेली शहर के शहीद चौक के पास भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरें और सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका आपको बता दें कि पटेल समाज के कुछ लोग मंगलवार को देर शाम बीजेपी नेताओं के साथ रायबरेली शहीद चौक पर पहुंचे। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका वहीं इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने सरदार पटेल की मोहम्मद अली जिन्ना से तुलना की है।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा करके पूरी पटेल बिरादरी का अपमान किया है।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ के बाद राजनीति में गरमाहट आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम को आगरा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव का पुलता फूंका। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में पंचकुइयां चौराहे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। सपा नेता पर तालिबानी मानसिकता और जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करने के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान हेमंत भोजवानी, मनोज गर्ग, यादवेंद्र शर्मा, मुनेंद्र जादौन, रामवीर धाकड़, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, नवीन प्रजापति, शिव कुमार माहौर आदि मौजूद रहे।

हरदोई में सपा अध्यक्ष के जिन्ना की प्रशंसा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव द्वारा सरदार पटेल से जिन्ना की तुलना करना शर्मनाक है। ये तालिबानी मानसिकता है, जो देश को बांटने में विश्वास रखती है। इसके लिए अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इस बयान की निंदा की थी। वहीं ओवैसी ने भी अखिलेश पर तंज कसा था।

Related posts

पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव का एसजीपीसी ने किया विरोध

Rani Naqvi

अपराधियों के हौसले बुलंद! दो सगे भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर मार दी गोली

mahesh yadav

स्वामी ने राहुल पर किया वार, कहा यूरोप में नाइट क्लब के बारे में अधिक ज्ञान

shipra saxena