featured देश भारत खबर विशेष

3 साल के बाद भी मोदी मैजिक कायम

modi 6 3 साल के बाद भी मोदी मैजिक कायम

नई दिल्ली। ठीक 3 साल पहले अच्छे दिन आने वाले हैं के नारे के साथ दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी गठबंधन ने विजय पताका फहराई थी। ठीक 16 मई 2014 को भाजपा गठबंधन ने लोकसभा चुनाव परिणामों में भारी जीत के साथ 30 सालों में पहली बार किसी दल को पूर्ण बहुमत मिला था। बीजेपी के लिए केन्द्र की सत्ता में एक बड़ी वापसी थी। इस जीत के मुख्य नायक नरेन्द्र मोदी थे। उन्ही के चेहरे पर बीजेपी ने मैदान मारा था। जिसके बाद से लगातार देश में हुए चुनाव में मोदी के नाम पर भाजपा एक के बाद एक अपना परचम लहराती जा रही थी।

modi 1 1 3 साल के बाद भी मोदी मैजिक कायम

मोदी का मैजिक या आंधी
देश में आये मोदी राज के बाद सबसे पहले 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव का रण था। 4 में तीन भाजपा के पाले में आ गिरीं तो एक में भाजपा के गठबंधन की सरकार काबिज हो गई है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में भाजपा गठबंधन की सरकार का बनना और केन्द्र की सत्ता में मोदी के नाम का ही करिश्मा था कि 282 सीटें अकेले भाजपा को मिली थीं। मोदी का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा था। उसके बाद भाजपा ने पूरे देश के नक्शे पर भगवा रंग की रंगत चढ़ानी शुरू कर दी थी। भाजपा में आई मोदी की आंधी के सामने कोई पार्टी कोई नेता टिकता नहीं दिख रहा था।

हार के बाद जीत का सीखा सबक
आखिरकार 2015 की शुरूआत में मोदी का ग्राफ थोड़ा गिर और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई । इसके बाद बिहार के दंगल पर भी मोदी के विजय रथ को रूकना पड़ा। इस हार से एक बार फिर पार्टी ने अपने तरीकों में तुरंत अमूल-चूल परिवर्तन कर अपनी अन्य आगामी विधान सभा चुनावों में अपनी जीत का मार्ग तैयार किया। साल 2016 में पहली बार पूर्वोत्तर में असम में भाजपा ने अपनी बम्पर वोटों के साथ सरकार बना ली। इसके बाद सुनामी की ऐसी लहर चली कि पंजाब को छोड़कर आने वाले 4 राज्यों में भाजपा ने अपनी सरकार बना ली। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का रण सबसे रोचक रहा जहां विपक्ष ही नहीं बच पाया।

पूरे देश में 58 फीसदी लोगों पर है भाजपा का राज
देश में 29 राज्यों में 13 में वर्तमान समय में भाजपा का शासन है। 9 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री गद्दी पर बैठे हैं। मणिपुर, गोवा और अरूणाचल प्रदेश में भाजपा का ही राज है। तो वहीं जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में सहयोगियों की सरकारें हैं। इस वक्त देश में तकरीबन 58 फीसदी आबादी पर भाजपा का राज है। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 9 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। जिसमें 6 राज्यों में पहली बार भाजपा सत्ता में आई है। मोदी की लहर कहें या आंधी बड़े विधान सभा चुनाव से लेकर नगर निगम के चुनाव तक में भाजपा की जीत के पीछे मोदी मैजिक चल रहा है।

लगातार देश में हर चुनाव में अपनी जीत का डंका लगातार मोदी के नाम और चेहरे के जरिए भाजपा बजाती जा रही है। इसी के साथ अब भाजपा अभी से 2019 लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। जिस अच्छे दिन का नारा देकर मोदी देश की सत्ता पर काबिज हुए थे । फिलहाल उस ऐतिहासिक जीत के 3 साल पूरे हो गये है। औपचारिकता के 3 साल पूरे होने में चंद दिन बाकी है। इस मौके पर सरकार पूरे सप्ताह का एक बड़ा जश्न मनाने जा रही है।

Piyush Shukla 3 साल के बाद भी मोदी मैजिक कायमअजस्रपीयूष

Related posts

गुवाहाटी: सुकलेश्वर घाट के पास हुआ बम धमाका, 4 घायल

rituraj

CAA के विरोध की आग में जल रहा यूपी, हालात बेकाबू, 11 लोगों की मौत

Rani Naqvi

फतेहपुर: इस क्षेत्र में जाम का झाम, हजारों लोग रोज होते हैं परेशान

Shailendra Singh