नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रति मैत्रिपाला सिरिसेना ने शनिवार को जाफना में भारत की मदद से दोबारा बनाए गए स्टेडियम का उद्घाटन किया। श्रीलंकाई राष्ट्रपति उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे जबकि पीएम मोदी दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध हमारे दो सरकारों के दायरे तक ही सीमित नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर जाफना के स्टेडियम में मौजूद श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरिसेना ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है, जो दोनों देशों के बीच रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाएगा। उन्होंने भारत सरकार का दुरैपा स्टेडियम के पुनर्निमाण में आर्थिक मदद के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस स्टेडियम को दोबारा बनाने में भारत ने 7 करोड़ की आर्थिक मदद दी है। इस स्टेडियम में अतंराराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा।