December 2, 2023 7:28 am
featured देश

मोदी कैबिनेट के 42 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमा, 90 फीसदी करोड़पति

प्रधानमंत्री मोदी ने नए कैबिनेट मंत्रियों को दिए मूल मंत्र, ऑफिस पहुंचने से लेकर कोरोना तक जाने क्या कुछ कहा...

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री परिषद के 78 मंत्रियों में से 42 फीसदी ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। जिसमें चार पर हत्या के प्रयास का भी मामला है। यह जानकारी एडीआर की रिपोर्ट से सामने आई है। बुधवार को 15 नए कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली जिसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी मंत्रियों के किए गए विश्लेषण में 33 फीसदी (42) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने का उल्लेख किया है। करीब 24 या 31 फीसदी मंत्रियों ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि समेत गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। गृह राज्य मंत्री बने कूच बेहार निर्वाचन क्षेत्र के निशित प्रमाणिक ने अपने खिलाफ हत्या से जुड़े एक मामले की घोषणा की है।

4 मंत्रियों पर हत्या के प्रयास का आरोप

कैबिनेट के चार मंत्रियों ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों की घोषणा की है। जॉन बारला, प्रमाणिक, पंकज चौधरी और वी मुरलीधरन हैं।

94 फीसदी मंत्री करोड़पति

जिन मंत्रियों का विश्लेषण किया गया उनमें से 70 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं और प्रति मंत्री औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपये है। हालांकि चार मंत्रियों ने 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का उल्लेख किया है। जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नारायण तातु राणे और राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं।

Related posts

कंगना की पहली जीत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी को कार्रवाई से रोका

Trinath Mishra

अपने गढ़ को मजबूत करने मैदान में उतरे सपा कार्यकर्ता, 2022 में बदल सकते हैं परिणाम!

Shailendra Singh

पीएम मोदी ने बदला लेने के लिए नीतीश को गुजरात चुनाव में प्रचार करने से रोका: तेजस्वी

Breaking News