झारखण्ड। केन्द्र में मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में मोदी फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में भी शुक्रवार से विविध कार्यक्रमों से सजी प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह प्रदर्शनी चार जून तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग स्टाल लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे मोदी फेस्ट का विधिवत शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार करेंगे।
आयोजन टीम के नोडल अधिकारी बिरजू प्रसाद ने बताया कि संबंधित प्रदर्शनी को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में प्रचार वाहन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। मोदी मेले में तमाम लोगों के आने की उम्मीद है।