featured देश राज्य

2 सितंबर से पहले हो सकता है मोदी कैबिनेट में फेरबदल- सूत्र

pm modi, cabinet rehuffle, defence, rail ministry, suresh prabhu, ministry

नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल करने को तैयार है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोदी सरकार के कैबिनेट में यह फैरबदल 2 सितंबर से पहले-पहले किया जा सकता है। कैबिनेट में दर्जन भर से ज्यादा फेरबदल किया जा सकता है। जानकारी है कि यह पहले 18 अगस्त को होना था लेकिन बिहार में जेडीयू का बीजेपी से हाथ मिलाने के कारण इसमें वक्त लगा है। लेकिन इस बीच देखना यह होगा कि यूपी में आए दिन हो रही रेल दुर्घटना के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस्तीफे की पेशकश की है, अब मोदी सरकार इसे किस ऐंगल से पेश करती है।

pm modi, cabinet rehuffle, defence, rail ministry, suresh prabhu, ministry
modi cabinet

सूत्रों के हवाले से खबर है कि सुरेश प्रभु के इस्तीफे को मोदी सरकार कैबिनेट में फेरबदल कर दिखाना चाहती है। मोदी सरकार इस्तीफे को रेल हादसे से नहीं जोड़ना चाहती है। इसलिए शायद मोदी कैबिनेट में फेरबदल कर रेल मंत्री सुरेश प्रभु की छुट्टी की जा सकती है। तीन सितंबर को पीएम मोदी चीन के लिए रवाना होने वाले हैं। ऐसे में कैबिनेट में फेरबदल दो सितंबर से पहले किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इसके लिए पीएम मोदी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात भी की है।

कैबिनेट में फेरबदल में यह भी देखना होगा कि पीएम मोदी वित्त मंत्री अरुण जेटली से कौन से मंत्रालय लेते हैं। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के जाने के बाद नया रेल मंत्री नियु्क्त किया जा सकता है। जिसके बाद नितिन गडकरी को परिवहन के साथ रेल मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जाएगा। कैबिनेट में फेरबदल पर लोगों की निगाहे टिकी हुई है क्योंकि रक्षा मंत्रालय चीन विवाद के कारण काफी महत्वपूर्ण है। बीजेपी के साथ जेडीयू का आने के बाद मंत्रिपरिषद में जेडीयू के मंत्रियों की एंट्री भी हो सकती है। जिस संबंध में बात करने के लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार दिल्ली भी आने वाले हैं।

Related posts

यूपी पुलिस ने किया फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi

मालदीव: सुप्रीम कोर्ट ने 9 नेताओं की रिहाई का फैसला पलटा

Rani Naqvi

आजादी के 70 साल बाद भी उधम सिंह के पोते को नहीं मिला इंसाफ

shipra saxena