नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल करते हुए एक बड़ा उलट-फेर किया। फेरबदल में स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को संचार से हटाकर कानून मंत्रालय दिया गया है और वेंकैया नायडू को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
पहले कपड़ा मंत्री रहे संतोष गंगवार अब वित्त राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पूर्व नौकरशाह अर्जुन मेघवाल भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
जेटली से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है और उसे नायडू को सौंपा गया है। नायडू शहरी विकास एवं एवं आवास मंत्री बने रहेंगे। नायडू का संसदीय कार्य मंत्रालय अनंत कुमार को दिया गया है जो रसायन एवं उर्वरक मंत्री हैं।
जयंत सिन्हा जो अब तक वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री थे अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री रहेंगे जबकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को संचार मंत्रालय भी (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।
यहां जानिए नए मंत्रियों का जिम्मा:-
अर्जुन राम मेघवाल :फाइनेंस, कार्पोरेट अफेयर्स
सीआर चौधरी :कन्ज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन
पीपी चौधरी :लॉ एंड जस्टिस, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
विजय गोयल :स्पोर्ट्स, वाटर रिसोर्सेस, रिवर डेवलपमेंट एंड गंगा पुनरुद्धार
अनुप्रिया पटेल :हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर
कृष्णा राज :वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
महेंद्रनाथ पांडे :एचआरडी
अजय टमटा :टेक्सटाइल
अनिल माधव दवे :एन्वायरन्मेंट
फग्गन सिंह कुलस्ते :हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर
एमजे अकबर :एक्सटर्नल अफेयर्स
सुभाष भामरे :डिफेंस
रामदास अठावले :सोशल जस्टिस
जसवंतसिंह भाभोर :ट्राइबल अफेयर
मनसुख मनदाविया :रोड ट्रान्सपोर्ट एंड हाइवेज
पुरुषोत्तम रूपाला :एग्रीकल्चर और पंचायती राज
राजेन गोहेन :रेलवे
राजेश जिगजिगानी:ड्रिंकिंग वाटर एंड सेनिटेशन
एसएस अहलूवालिया :एग्रीकल्चर