देश

मोदी बन जाएंगे सोशल मीडिया के किंग, जानिए कैसे ?

modi 2 2 मोदी बन जाएंगे सोशल मीडिया के किंग, जानिए कैसे ?

नई दिल्ली। अमेरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही, भारत के प्रधानमंत्री मोदी को एक नई उपलब्धि हासिल होगी। दरअसल बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति के पद से हटते ही प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन जाएंगे। फेसबुक, टि्वटर, यूट्यूब और गूगल प्लस पर फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर्स में मोदी अभी तक ओबामा के बाद दूसरे नंबर पर थे।modi 2 2 मोदी बन जाएंगे सोशल मीडिया के किंग, जानिए कैसे ?

लेकिन ओबामा के पद से हटते ही मोदी सोशल मीडिया के किंग बन जाएंगे। मोदी सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और गवर्नेंस को बेहतर बनाने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टि्वटर पर संदेश टू सोल्जर, माईक्लीन इंडिया, इंक्रेडिबल इंडिया, सेल्फी विद डॉटर के जरिए कई बार ट्रेंड स्थापित किए।

सत्ता संभालते ही मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी सक्रिय रहते हैं। मोदी का इस बात पर जोर है कि सरकार और पार्टी के प्रतिनिधि सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से बेहतर ढंग से संपर्क स्थापित कर सकें। मोदी को टि्वटर 2 करोड़ 65 लाख लोग फालो करते हैं। फेसबुक पर फालोवरों की संख्या 3 करोड़ 92 लाख, गूगल प्लस 32 लाख, लिंक्डइन 19 लाख 90 हजार, इंस्टाग्राम 58 लाख और यूट्यूब पर उनके 59 लाख फालोवर हैं।

Related posts

एशिया कप में लसिथ मलिंगा ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, मुरलीधरन को पीछे छोडा

mahesh yadav

नरेंद्र मोदी की दो टूक: राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा

bharatkhabar

अयोध्या में नेपाल-भारत मैत्री बसे का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

rituraj