featured देश

जापान के सम्राट से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुद्दों पर बातचीत

modi 2 जापान के सम्राट से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुद्दों पर बातचीत

टोक्यो। भारत-जापान वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, एक असाधारण औपचारिक बैठक, जो भारत और जापान के बीच अप्रतिम गर्मजोशी को प्रकट करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम सम्राट से मुलाकात की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सभ्यताओं की वार्ता।

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट अकीहितो ने भारत व जापान के साझा संबंध और एशिया के भविष्य के बारे में बात की। मोदी गुरुवार को यहां पहुंचे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से शुक्रवार को ही दिन में द्विपक्षीय शिखर बैठक को लेकर उनकी मुलाकात होनी है। इससे पहले वह दो द्विपक्षीय व्यावसायिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

मोदी और आबे शनिवार को शिंकनसेन हाई-सपीड रेल से कोबे की यात्रा करेंगे। पिछले साल आबे की भारत यात्रा के दौरान जापान ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई-सपीड रेल लिंक के विकास की प्रतिबद्धता जताई थी। यह पिछले दो सालों में मोदी की दूसरी जापान यात्रा है।

 

Related posts

2 महीने पहले टला था हादसा, कुर्ता लहराकर रुकवाई थी ट्रेन

Pradeep sharma

70वें गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज के सैनिक पहली बार होंगे शामिल

Rani Naqvi

नवाज शरीफ और मरियम नवाज पर पाकिस्तान की अदालत ने कसा शिकंजा,हवाई अड्डे पर ही होगी गिरफ्तारी

rituraj