कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कमलनाथ ने कहीं ये बड़ी बात

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को एक माह से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन सरकार और किसानों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसके साथ ही आज कांग्रेस की पार्टी के 136वें स्थापना दिवस को मनाया। इस मौके पर भोपाल में नए कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी के विधायकों की ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी सरकार आने पर एमएसपी पर कानूना लाने का वादा किया है। कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है- कमलनाथ
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में इस समय देश में सियासत तेज हो गई है। क्योंकि आंदोलन के समर्थन में दूसरे राज्यों के किसान भी दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के समर्थन में राजनीतिक पार्टियां भी खूब भागेदारी निभा रही हैं। इसी बीच आज कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे। स्थापना दिवस पर कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की आजादी के संघर्ष के इतिहास में अगर किसी का नाम लिखा है तो कांग्रेस जन का लिखा है। हमारी कांग्रेस पार्टी का लिखा है, सेवा दल का लिखा है। हमें गर्व है कि हम उस पार्टी और उस सेवा दल के सदस्य हैं जिन्होंने देश को एक झंडे के नीचे रखा है।