featured यूपी

मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर की पहल, कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों से होली

somendr मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर की पहल, कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों से होली

मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सोमेंद्र तोमर ने फूलों से होली खेलकर जनता को एक संदेश दिया है। इस दौरान विधायक के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे है।

somendr 1 मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर की पहल, कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों से होली

दरअसल होली के अवसर पर जागृति विहार मंडल व शास्त्रीनगर मंडल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मेरठ दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर पहुंच थे। इस दौरान जागृति विहार मंडल के जाहिदपुर व शास्त्रीनगर मंडल के वार्ड नं 26 व वार्ड नं 63 में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली।

somendra 2 मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर की पहल, कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों से होली

होली खेलने के बाद विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस प्रकार परिवार का मुखिया परिवार की चिंता करता है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व प्रदेश की चिंता कर रहे हैं। सभी लोगों को सतर्क होकर होली खेलने के निर्देश दिए।

somendra 4 मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर की पहल, कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों से होली

होली मिलन समारोह में कवि तुषा शर्मा, विमल ग्रोवर, चंद्रशेखर मयूर और नीलम मिश्रा ने काव्य पाठ भी किया। इसके बाद जागृति विहार मंडल के बूथ अध्यक्षों विपिन सैनी, अमित लोधी, अमित वाल्मीकि, शरद कुमार के आवास पर जाकर पद नाम पट्टिका लगाई।

इस दौरान बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामकुमार चौबे जी, प्रदीप कपूर जी, श्री सुनील चड्डा जी, अनिल राज कौशिक, राहुल लोधी, नरेंद्र चौधरी, राजकुमार मदान, महिपाल भड़ाना, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अनुज वशिष्ठ, रविश अग्रवाल, सुमित मोरल, दलजीत सिंह, राजेश रुहेला, जय भगवान वर्मा, राजेश निगम, कमलजीत सिंह, अमरीश चपराना, आयुष चपराना, विनोद गुर्जर, मुकेश शर्मा, रंजीत सिंह, अशोक चौहान, सुधांशु, सुरेंद्र नागर, प्रदीप शर्मा, कपिल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

UNGA: आतंकियों का समर्थन करना पाक का पुराना इतिहास, भारत की यंग ऑफिसर का इमरान खान को करारा जवाब

Rahul

IMRAN को बड़ा झटका, उन्हें अकेला छोड़, 50 पाकिस्‍तानी मंत्री ‘लापता’

Rahul

मध्यप्रदेशःमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके प्रधानमंत्री के भाषण पर आभार व्यक्त किया

mahesh yadav