लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक तरफ कोरोना अपना कहर मचा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोग एकजुट होकर मदद के लिए सामने आ रहे हैं। ऐसा ही सराहनीय प्रयास बांदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया। महामारी के बीच बड़ी आर्थिक मदद के लिए वह सामने आए।
25 लाख रुपए की दी धनराशि
प्रकाश द्विवेदी ने 25,00,000 रुपए की धनराशि देने का निर्णय लिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। इसके साथ ही शीघ्र धनराशि उपलब्ध करवाने की भी बात कही। इसका इस्तेमाल मास्क, सैनिटाइजर और दवाइयों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा।
पत्र में प्रकाश द्विवेदी ने लिखा कि इस वैश्विक महामारी से समाज में उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए विधानसभा बांदा सदर में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिनमें सिलेंडर, हैंड सेनीटाइजर, मास्क और अन्य विविध आवश्यक दवाइयां और उपकरण की आपूर्ति होगी। इसके लिए विधानमंडल निधि 2020-21 से 25 लाख रुपए तत्काल प्रभाव से अवमुक्त कराने की बात प्रकाश द्विवेदी ने कही।
मुफ्त मिलेगा रेमडेसीविर इंजेक्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने निजी अस्पतालों में मुफ्त रेमडेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने की बात कही। निजी अस्पताल द्वारा जारी किए गए पर्चे पर इमरजेंसी की स्थिति में जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीज को निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। यह आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी किया गया।