featured देश राज्य

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश से लौटेंगे,यौन शोषण के आरोपों में लिया सकता है इस्तीफा

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश से लौटेंगे,यौन शोषण के आरोपों में लिया सकता है इस्तीफा

नई दिल्ली:मी टू कैंपेन के जरिए एक के बाद एक यौन शोषण के आरोप झेल रहे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर इस वक्त विपक्ष के निशाने पर हैं ही लेकिन इन गंभीर आरोपों पर अब बीजेपी के अंदर से भी आवाज उठने लगी है। सोशल मीडिया पर कई महिला पत्रकारों की आपबीती वायरल है और सभी एमजे अकबर पर आरोप लगा रही हैं। अकबर कई मीडिया संस्थानों में संपादक जैसे बड़े पद पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बीजेपी में हैं और मंत्री हैं।

 

MJ विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश से लौटेंगे,यौन शोषण के आरोपों में लिया सकता है इस्तीफा

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःस्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का निधन, 22 जून से बैठे थे अनशन पर
उत्तराखंडः नहीं रहे पर्यावरणविद् प्रो.जी.डी अग्रवाल,गंगा संरक्षण के लिए दे दी जान

 

विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि रविवार को अकबर विदेश दौरे से लौटेंगे तो उनसे इस्तीफा लिया जा सकता है। अकबर पर नौ लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया में मौजूद अकबर को भारत लौटने का आदेश दिया गया है। सरकार के सूत्रों का कहना कि अकबर पर लगे आरोप मंत्री बनने से पहले के हैं। ऐसे में आरोपों पर अकबर खुद सफाई दें तो बेहतर रहेगा।

 

बता दें दो दिन पहले अपने नीचे काम करने वाले मंत्री के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चुप्पी साध ली थी। जबकि बीजेपी सांसद उदित राज अकबर का बचाव करते दिखे थे।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट भी प्रधानमंत्री का जुमला-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंडःहवाई सेवाओं के जरिए होगा दूरस्थ इलाकों में यात्रा करना आसान..

 

By: Ritu Raj

Related posts

मोहल्ला क्लीनिक व एक्सप्रेस बस सेवा से हटेगा ‘आम’ शब्द

kumari ashu

PM Modi Mann Ki Baat LIVE: पीएम मोदी कर रहे हैं मन की बात, पीएम म्यूजियम का किया जिक्र

Neetu Rajbhar

साक्षी महाराज का एक और विवादित बयान, पार्क में कपल्स के अश्लील हरकतें करने से होते हैं रेप

Rani Naqvi