featured देश

#ME too: एमजे अकबर की याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में सुनवाई आज

एमजे अकबर

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व पत्रकार एमजे अकबर की याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में सुनवाई होगी। उन्होंने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इससे पहले कल अकबर ने भारी दबाव के बाद विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार की रात को स्वीकार कर लिया।

 

mj #ME too: एमजे अकबर की याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में सुनवाई आज

 

ये भी पढें:

 

#MeToo-एमजे अकबर ने दिया विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा,यौन शोषण के लगे थे आरोप
एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

एमजे अकबर के इस्तीफे के बाद प्रिया रमानी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एम जे अकबर के इस्तीफे से महिलाओं के रूप में हम सही साबित हुए हैं। मुझे उस दिन का इंतजार है जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा।’’

 

67 वर्षीय अकबर ने एक बयान में कहा है कि ‘‘चूंकि मैंने निजी तौर पर कानून की अदालत में न्याय पाने का फैसला किया है, इसलिए मुझे यह उचित लगा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं।’’ बयान में उन्होंने कहा है ‘‘मैं, अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी तौर पर चुनौती दूंगा। इसलिए मैं विदेश राज्य मंत्री पद से त्यागपत्र देता हूं।’’ उन्होंने कहा ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे देश की सेवा करने का अवसर दिया।’’ यौन शोषण के कई आरोपों के बाद इस्तीफा देने वाले अकबर शायद पहले मंत्री हैं।

 

आपको बता दें कि #MeToo कैंपेने के तहत अकबर के खिलाफ कम से कम 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ये सभी आरोप तब के हैं जब एमजे अकबर संपादक थे। आरोपों के बाद से ही सामाजिक संगठन और विपक्षी राजनीतिक पार्टियां अकबर के इस्तीफे की मांग और जांच पर अड़ी थी।

 

ये भी पढें:

 

महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे एमजे अकबर ने इस्तीफा देने से किया इनकार
आज विदेश से लौटकर अपना पक्ष रख सकते हैं केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर

 

By: Ritu Raj

Related posts

रॉबर्ट वाड्रा के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, लगातार दूसरे दिन होगी पूछताछ

Aman Sharma

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से मिलेगी थोड़ी राहत, इन जगहों में पिघली बर्फ

Rahul

OMICRON लाया नई मुसीबत, सामने आया एक और नया रूप

Rahul