बिज़नेस

टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में नहीं पहुंचे मिस्त्री

Ratan N Tata टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में नहीं पहुंचे मिस्त्री

मुंबई। टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिए गए साइरस मिस्त्री और उनकी जगह अंतरिम अध्यक्ष बने रतन टाटा गुरुवार को होने वाली टाटा समूह के बोर्ड सदस्यों की बैठक में आमने-सामने होने वाले थे, लेकिन मिस्त्री इस बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। टाटा संस के मुख्यालय ‘बॉम्बे हाउस’ में हुई बैठक में हिस्सा लेकर बाहर निकले बोर्ड सदस्य विजय सिंह ने इसकी पुष्टि की। बोर्ड के दो अन्य सदस्यों फरीदा खंबाटा और राल्फ स्पेथ भी इस बैठक में नहीं पहुंचे।

ratan-n-tata

टाटा संस के बोर्ड सदस्यों में रतन टाटा, ईशात हुसैन, साइरस पी. मिस्त्री, विजय सिंह, नितिन नोहरिया, रोनेन सेन, फरीदा खंबाटा, वेणु श्रीनिवासन, अजय पीरामल, अमित चंद्रा, राल्फ स्पेथ और एन. चंद्रशेखरन शामिल हैं।

 

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Rahul

इस्पात विनिर्माण क्षेत्र को प्रतिस्‍पर्धी बनाने के लिए होंगे सभी उपाय: पीयूष गोयल

bharatkhabar

सड़क, रेलवे, हाइवे का काम कर रही कंपनियों को राहत दी जाएगी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Rani Naqvi