featured यूपी

मिशन शक्ति 3.0: विधायक व डीएम-एसपी ने किया महिलाओं को किया सम्मानित

मिशन 3.0: विधायक व डीएम-एसपी ने किया महिलाओं को किया सम्मानित

फतेहपुर: महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-3 की शुरुआत हो गयी। शनिवार को विकास भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान खागा विधायक कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने महिलाओं को सम्मानित किया।

मिशन शक्ति के दूसरे चरण में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया।

इन्‍हें किया गया सम्‍मानित

सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य आरक्षी शाहीन कौसर, आरक्षी छाया वर्मा, आरक्षी प्रिया तिवारी, आरक्षी पूनम, आरक्षी सावित्री तिवारी, आरक्षी प्रीति, आरक्षी सीमा सिंह, आरक्षी दीप्ति और आरक्षी रामेन्द्री शामिल हैं। सम्मान समारोह के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, परिवार परामर्श केंद्र के बारे में जागरूक किया गया।

 

मिशन 3.0: विधायक व डीएम-एसपी ने किया महिलाओं को किया सम्मानित

 

डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि, महिला सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। किसी को कोई दिक्कत हो तो वह टोल फ्री नंबर्स पर बिना संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यहां से न केवल उनकी समस्याओं का समाधान होगा बल्कि उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।

जागरुकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने मिशन शक्ति जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले खागा विधायक कृष्णा पासवान, डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव भाषण भी प्रकाशित किया गया।

Related posts

भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

Saurabh

कोरोना काल में लगे लाॅकडाउन को लेकर बनेगी ‘इंडिया लाॅकडाउन’ फिल्म, डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने किया ऐलान

Aman Sharma

सरकारी एंबुलेंस में आराम फरमा रहे कर्मचारी, सवालों में स्वास्थ्य सेवा

kumari ashu