featured यूपी

मिशन 2022: इस मूल मंत्र से यूपी की जनता को साधेगी कांग्रेस

मिशन 2022: इस मूल मंत्र से यूपी की जनता को साधेगी कांग्रेस

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रोड मैप तैयार कर लिया है। इसी के मद्देनजर लखनऊ में कांग्रेस यूथ अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कांग्रेसियों को मूल मंत्र दिया है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के संघर्षों से अवगत कराने का कार्य युवा कांग्रेस को सौंपा है। बता दें कि बीते दिन यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक हुई थी, जिसमें अध्यक्ष श्रीनिवास ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और चुनाव के मद्देनजर रणनीतियां भी तैयार कीं।

संगठन को गांव-गांव तक करेंगे मजबूत: मिलिंद गौतम  

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम ने भारत खबर से खास बातचीत में बताया कि, कार्यकर्ताओं का लक्ष्‍य सभी विधानसभाओं में जाकर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की नीतियों से जनता को रूबरू कराना है। उन्होंने बताया कि, ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा करने के बाद संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मिशन 2022: इस मूल मंत्र से यूपी की जनता को साधेगी कांग्रेस

पार्टी की रीढ़ मानी है युवा कांग्रेस: मिलिंद

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम ने कहा कि, युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीढ़ मानी जाती है, इसीलिए 2022 में हमारी जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने बताया कि, हमारा काम गांव-गांव में जाकर संगठन को मजबूत करना है। साथ ही पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराना है।

वहीं, आज यूपी कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में “भाजपा गद्दी छोड़ो” मार्च का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर की सभी विधानसभाओं में कांग्रेसियों ने लगभग चार किलोमीटर पैदल मार्च किया। कांग्रेसियों द्वारा निकाले गये मार्च के दौरान अधिकांश जिलों में पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर मार्च कार्यक्रम को विफल करने का प्रयास किया।

10 अगस्‍त को भी कांग्रेसियों का भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च

वहीं, तमाम बड़े नेताओं को योगी सरकार की पुलिस ने हाउस अरेस्ट भी कर लिया। महात्मा गांधी के आवाह्न पर अंग्रेजों के काले शासन से आजादी के लिए जिस तरीके से “अंग्रेजो भारत छोड़ो” आंदोलन चलाया गया था, उसी तर्ज पर भाजपा सरकार के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन मार्च को लेकर 10 अगस्त को भी विभिन्न जिलों में मार्च प्रदर्शन करेगी।

Related posts

CORONA UPDATE : 24 घंटे में कोरोना के 8263 नए मरीज आए सामने, लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा

Rahul

Breaking News

गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दो गांवों को कराया गया खाली

Rahul srivastava