चंडीगढ़। एक युवक व नाबालिग लड़की इटावा स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। आज जब कमरे में कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो होटल प्रबंधन को कुछ शक हुआ। पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो सभी केे पैरों तले जमीं खिसक गई। दोनों ने फंदे से लटके हुए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों प्रेमी जोड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान सेक्टर 34 में रहने वाले 20 वर्षीय विजय भीम और नाबालिग लड़की की पहचान अर्चना के रूप में हुई है। थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच में लगी है।
बता दें कि होटल मैनेजर ने बताया कि दोनों बीते शुक्रवार को होटल में ठहरने आए थे। आज उन्हें चेक आउट करना था, लेकिन दोनों बाहर नहीं आए। इस पर होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। बार-बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर होटल स्टाफ को कुछ शक हुआ। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों कमरे में लगे एक ही पंखे के सहारे लटके हुए थे। हालांकि पुलिस को चेकिंग में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।