featured मध्यप्रदेश राज्य

तीन दरिंदों की दरिंदगी के बाद नाबालिग युवती ने की खुदकुशी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सात साल की बच्ची से दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान महिलाओं की सुरक्षा के दावे तो बहुत करते हैं पर शायद वो दावे बस दुनिया को दिखाने के लिए ही होते हैं क्योकि उनके लाख दावों के बावजूद प्रदेश में महिलाओं पर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले का है जहां एक नाबालिग युवती के साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद युवती ने खुदकुशी कर ली है। वहीं पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह ने कहा कि ,”मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

rapeb up तीन दरिंदों की दरिंदगी के बाद नाबालिग युवती ने की खुदकुशी

शिवराज राज में महिलाएं असुरक्षित, एक नाबालिग के साथ फिर हुआ दुष्कर्म

 

“मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा से फास्ट ट्रैक हाई कोर्ट बनाने को कहा था जो ऐसे मामलों को जल्द से जल्द निपटाए और ऐसे मामलों को देखे। सिंह ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में एक ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए जो इन मामलों को जल्द से जल्द सुलझाए।

 

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मध्यप्रदेश विधानसभा में एक बिल पारित किया गया था जिसमें यह लिखा था कि 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बालात्कार के दोषियों को मौत की सजा दी जाएगी।

Related posts

CM Yogi विधान परिषद में सम्बोधन, फिर विपक्ष को दी नसीहत

Aditya Mishra

भाजपा नेता के ‘गोलमाल’ पर पूजा भट्ट का करारा जवाब, पढ़िए क्या कहा?

Nitin Gupta

कश्मीर में शांति बहाली जरूरी: राजनाथ सिंह

bharatkhabar