हेल्थ

शरीर को स्वस्थ रखना है तो जरुरी है मिनरल

minerals शरीर को स्वस्थ रखना है तो जरुरी है मिनरल

नई दिल्ली। शरीर के लिए विटामिन बेहर जरूरी होते हैं, इसलिए विटामिन सी, ए, डी इन विटामिन्स को नियमित तौर पर लेना चाहिए। ऐसा तो कई लोग कहते है, लेकिन सिर्फ विटामिन ही नहीं बल्की मिनरल्स भी शरीर के लिए उतने ही जरुरी होते हैं। हारमोन बनाना, मांसपेश्यों का संकुचन कंट्रोल करना, शरीर के एसिड को बैलेंस बनाए रखना मिनरल्स का ही काम होता है। तो चलिए आपको कुछ जरुरी मिनरल्स के बारे में बताते हैं।

minerals शरीर को स्वस्थ रखना है तो जरुरी है मिनरल

पोटेशियम

पोटेशियम, सोडियम के साथ मिल कर काम करता है। ये शरीर में एक इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है, जिससे आपके शरीर के फ्लूइड्स रेग्युलेट होते हैं। साथ ही ये रक्तचाप, दिल के रोग और नर्व इम्पल्स को भी सही बनाए रखता है। शरीर में पोटेशियम की कमी होने से आपको मांसपेशियों में कमजोरी जैसी परेशानी होने लगती है।

अगर आप अपने खाने में नारियल पानी, केला, दूध, और इससे बने बाकी पदार्थ, मछली और दाल आदि का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में पोटेशियम की कमी खत्म हो जाएगी।

मैग्नेशियम

मैग्नेशियम आपके मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर को एनर्जी में बदने और रक्तचाप, दिल की बीमारी से बचाए रखने में मदद करता है। ये शरीर में कैल्शियम के साथ मिल कर काम करता है। शरीर में मैग्नेशियम की कमी होने से माइग्रेन, डिप्रेशन, मसल क्रैम्प्स आदि की परेशानी हो सकती है।

आपके शरीर में मैग्नेशियम की कमी को दूर करने के लिए आपको हरी सब्जियां, बादाम, होल ग्रेन, केला आदि खाना चाहिए।

फॉस्फोरस

फॉस्फोरस शरीर में कैल्शियम फॉस्फेट के तौर पर जमा होता है। साथ ही फॉस्फोरस दांतो और हड्डियों के लिए जरुरी होता है। शरीर में इसकी कमी होने से जोड़ो में जकड़न, थकान, हड्डियों आदि में दर्द हो सकता है।

शरीर में फॉस्फोरस की कमी को दूर करने के लिए आपको दालों, नट्स, दूध, अंकुरित अनाज, मीट, फिश आदि का सेवन कर सकते हैं।

मैंग्नीज

शरीर में मैंग्नीज की कमी होने से याददाश्त कमजोर होने की और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

शरीर से मैंग्नीज की कमी को दूर करने के लिए अनाज, दालों, मटर, चाय, कॉफी, किश्मिश आदि का सेवन करना चाहिए।

जिंक

इम्युन सिस्टम के लिए जिंक एक जरुरी मिनरल है। ये आपके बालों, त्वचा, नाखूनों को भी पोषण प्रदान करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये मिनरल काफी फायदेमंद होता है। जिंक की कमी होने से सर्दी- जुकाम आदि की समस्या जल्दी हो जाती है।

जिंक की कमी को दूर करने के लिए आपको साबुत अनाज, दूध, फलियां, सी-फूड, तिल, दाल आदि का सेवन करना चाहिए।

Related posts

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामले का आंकड़ा 41.74 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

गर्मियों ने इन फूड्स को करें AVOID

kumari ashu

साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, Omicron वैरिएंट की नहीं हो पाई पुष्टि

Rahul