नई दिल्ली। आज ईद के मौके पर भी आतंकियों ने खून स खेलना बंद किया। सरेआम एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलवामा में बुधवार को आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया ”आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला और एक पुरुष पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घायल पुरुष को अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान नगीना बानो के तौर पर हुई है। अधिकारी के अनुसार, विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।