featured देश

लॉकडाउन खुलने के बाद मेद्रो में यात्रा करना नहीं होगा आसान

metro 2 लॉकडाउन खुलने के बाद मेद्रो में यात्रा करना नहीं होगा आसान

पूरी दुनिया में कहर बरबा रहे कोरोना वायरस को देश में रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी स्थिति काबू के बाहर ही नजर आ रही है। इस बीच दिल्ली मेट्रो की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। जिसे सुनने के बाद आपका भी दिल्ली मेट्रो में आसानी से लॉकडाउन खुलने के बाद यात्रा नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें लॉकडाउन के खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने अपने संचालन को चाक-चौबंद करने की तैयारी पूरी कर ली है। रोज लाखों की संख्या में मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली दिल्ली मेट्रो लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अपने संचालन को लेकर सतर्क है।

metro 1 लॉकडाउन खुलने के बाद मेद्रो में यात्रा करना नहीं होगा आसान
यात्रियों और मेट्रोकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुसाफिरों को मेट्रो में सफर करने के दौरान बदले हुए नियम कानूनों का पालन करना होगा।
लॉकडाउन के बाद मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को शारीरिक तलाशी के पहले अपने शरीर से किसी भी धातु की वस्तु को बाहर निकालना होगा। इसके अलावा यात्रिओं को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं, आरोग्य सेतु एप्लिकेशन का उपयोग पास के रूप में किया जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/rss-chief-addresses-people-online/
इस दौरान मेट्रो की तरफ से पुलिस बल तैनात किया जाएगा और चिकित्सकों की एक टीम प्रत्येक यात्री को चेक करेगी अगर किसी भी यात्री में किसी भी तरह का बुखार पाया जाता है तो उसे मेट्रो से तुरंत उतार दिया जाएगा।
यही नहीं मेट्रो में सफर करने के लिए आपको समाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखना होगा।
लॉकडाउन खत्म होते ही अगर आप पहली बार दिल्ली मेट्रों में सफर कर रहे हैं तो सारे नियमों की जनकारी लेकर ही सफर करें अन्यथा आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

हज 2021 : सऊदी सरकार का ऐलान, सिर्फ कोविड-19 वैक्सीन का डोज लगवाने वाले लोगों को ही हज करने की इजाज़त

Aman Sharma

बनारस में मोदी का रोड शो हुआ खत्म, थोड़ी देर में करेंगे चुनावी जनसभा

kumari ashu

भारत-चीन हिंसा के बाद भारत के 34 जवान लापता, अब नहीं बचेगा चीन..

Mamta Gautam