featured देश पंजाब राज्य

मौसम वैज्ञानिकों ने जताया पूर्वानुमान, दिल्ली में धुंध साथ छाए रहेंगे आंशिक बादल

दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल.. मौसम वैज्ञानिकों ने जताया पूर्वानुमान, दिल्ली में धुंध साथ छाए रहेंगे आंशिक बादल

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में धुंध साथ आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग के हवाले से खबर है कि शनिवार की शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल.. मौसम वैज्ञानिकों ने जताया पूर्वानुमान, दिल्ली में धुंध साथ छाए रहेंगे आंशिक बादल

इसे भी पढ़ेंःयूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना

गौरतलब है कि शर्द मौसम में देश के कई राज्यों में भीषड़ ठंड पड़ रही है। जम्मू-खस्मीर में बर्फ के चलते देश से संपर्क टूट गया है। हाईवे बंद हो गए हैं, धुंद के कारण हवाई सेवा भी ठप है। वहीं राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 24 घंटों में 8 जिलों में बारिश और सीकर झुंझुनूं में ओलावृष्टि का अनुमान है।

इसे भी पढ़ेंःआज तमिलनाडु पहुंच सकता है चक्रवाती तूफान गाजा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के प्रवक्ता के हवाले से खबर है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी इलाकों में बने चक्रवात से राज्य के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश और सीकर झुंझुनूं में ओलावृष्टि होने के आसार हैं। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस,चूरू में 4.5, श्रीगंगानगर में 6.0,डबोक में 7.0, जयपुर में 7.5, कोटा में 8.8, अजमेर में 10.2, जोधहपुर में 11.7, जैसलमेर में 12.4, बाडमेर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारतीय मौमस विभाग ने हिमाचल में ‘नारंगी चेतावनी’ जारी की है

भारतीय मौमस विभाग ने हिमाचल में 6 जनवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश की ‘नारंगी चेतावनी’ जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले के प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया है। यहां गुरुवार को शाम साढ़े 5 बजे से शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पंजाब और हरियाणा में मौसम का कहर

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा है। आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो दोनों राज्यों के इलाके का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर के निकट आदमपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गौरतलब है कि पंजाब ,हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भयंकर सर्दी पड़ रहीं है। तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हरियाणा में नारनौल सबसे कम तापमान के साथ राज्य का सबसे शर्द इलाका बना है। जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस है।

Related posts

India Corona Case: देश में मिले 861 नए कोरोना केस, 6 लोगों ने गवाई जान

Rahul

जयललिता की मौत से पहले का वीडियो वायरल, आरके नगर उपचुनाव से पहले दिनाकरन ने किया जारी

Breaking News

21 हजार सबसे गरीब गांव को केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी सभी सुविधाएं : रविशंकर प्रसाद

rituraj