Breaking News featured दुनिया देश

पहले यूटा में फिर रोमानिया में दिखाई दिया धातु का खंभा, जानिए क्या है इस अजीबोगरीब रहस्य का पूरा मामला

69e2865e 53c3 4bd0 9edc 50cdb336b3d9 पहले यूटा में फिर रोमानिया में दिखाई दिया धातु का खंभा, जानिए क्या है इस अजीबोगरीब रहस्य का पूरा मामला

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि जिस चींज के बारे में ज्ञात नहीं होता है तो उसके बारें में कई चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। हर साल कहीं न कहीं से चौंकाने वाली घटनाओं का खुलासा होता रहता है। ऐसा ही कुछ अब कई देशों के अलग-अलग हिस्सों से देखने को मिल रहा है। अमेरिका के यूटा के रेगिस्तान में धातु का बना हुआ खंबा देखा गया, जिसके बाद वो रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इसके बाद एक बार फिर ये धातु यूरोप में दिखा है। वहीं, रोमानिया में भी धातु का खंबा देखा गया। इस अजीबोगरीब रहस्य को देखकर लोग काफी अचंभित हैं। यह बात सुनकर हर कोई अचंभे में पड़ गया है।

ये धातु का खंबा लगा रहा कांच जैसा-

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण साल 2020 पहली ही चर्चा में है, वहीं अब अमेरिका से अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अमेरिका के यूटा के रेगिस्तान में धातु का बना हुआ खंबा देखा गया, जिसके बाद वो रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धातु का खंबा 24 घंटे के भीतर ही दुनिया के अलग-अलग हिस्से में दिखाई दिया है। हालांकि देखने में ये खंबा कांच जैसा लग रहा है। वहीं इस खंबे को देखकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूटा में लगे धातु के खंबे के चर्चित होने के बाद इसे नकल के तौर पर लगाया गया हो। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि इस धातु पर ग्रैफिटी भी बनाई गई है। इससे पहले यूटा में लोगों ने धातु से बने खम्बे को पहली बार देखा था। जिसके बाद से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी कलाकार का काम हो सकता है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ये काम किसी कलाकार ने किया हो लेकिन वे पक्के तौर पर नहीं कह सकते।

लोगों ने इस घटना को एलियन्स से जोड़ा-

वहीं कुछ लोगों ने ये भी दावा किया कि यह घटना एलियन्स से जुड़ा हो सकती है। हालांकि, प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही ये खंबा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। इसके बाद इसे रोमानिया में देखा गया था। इस खंबे को पहली बार देखने पर ऐसा लग रहा था कि ये जल्दबाजी में लगाया गया हो।

 

Related posts

एक झटके में खत्म हो गया दुनिया का सबसे ताकतवर एंटीना, करीब 89.46 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

Trinath Mishra

उत्‍तर प्रदेश में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द

Shailendra Singh

अलीगढ़ पहुंच भाजपा के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि     

Shailendra Singh