बिहार

बिहार में बारिश से लुढ़का पारा

heavy rain बिहार में बारिश से लुढ़का पारा

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से रूक-रूककर हो रही बारिश सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

heavy rain

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 24.5 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 48.20 मिलीमीटर और पूर्णिया में 80.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
(आईएएनएस)

Related posts

नोटबंदी के बाद हो नसबंदी : गिरिराज सिंह

Anuradha Singh

बिहार: नीतीश राज में बदमाशों के हौसले बुलंद,मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की गोली मारकर हत्या

rituraj

बजट से निराशा हाथ लगीः उपेंद्र कुशवाहा

Rani Naqvi