featured यूपी

‘मेरा ग्राम स्वच्छ ग्राम’ के माध्यम से जानिए कैसे आगरा में चल रहा सफाई अभियान

'मेरा ग्राम स्वच्छ ग्राम' के माध्यम से जानिए कैसे आगरा में चल रहा सफाई अभियान

आगरा: साफ सफाई शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जरूरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगरा के मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष अभियान शुरू किया है। ‘मेरा ग्राम स्वच्छ ग्राम’ नाम से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसे ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने का माध्यम बनाया गया है।

30 मई तक चलेगा कार्यक्रम

मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकंदन ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘मेरा ग्राम स्वच्छ ग्राम’ अभियान आने वाले 30 मई तक चलाया जाएगा। यह एक तरीके का विशेष स्वच्छता अभियान है। जिसमें ग्राम वासियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश और जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। स्वछता टीम के माध्यम से गांव-गांव तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

इसमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जा रहा है। जैसे नाली में कूड़ा न डालने की सलाह, प्लास्टिक और अन्य पॉलीथिन जैसे कूड़े को ना जलाने की सलाह भी दी जा रही है। स्वच्छता कर्मी भी इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। जिसके माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें पंचायत राज के कई अधिकारी और जिला प्रशासन भी मददगार साबित हो रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ चल रहा अभियान

मेरा ग्राम स्वच्छ ग्राम अभियान पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलाया जा रहा है। जिसमें सभी कर्मचारी ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर, हाथ में छड़ी इत्यादि लेकर मैदान पर उतरते हैं। पॉलिथीन और प्लास्टिक जैसे कूड़े को एकत्रित किया जा रहा है। पॉलिथीन को रिसाइकिल करने के लिए भी भेजने की योजना बनाई गई है।

इसके अलावा नाली, सड़क का किनारा जैसी जगहों को भी साफ सफाई करके स्वच्छ रखने की रणनीति बनाई गई है। बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो जाता है, ऐसे में इसको लेकर भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही चर्चा की जा रही है। इस अभियान से जुड़े लोग खुद साफ सफाई भी करते हैं और लोगों के प्रति जागरूकता भी फैलाने का काम कर रहे हैं। यह मुहिम काफी सराहनीय है।

Related posts

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची रामलला की मूर्ति, PM MODI ने जारी किया राम जन्मभूमि मंदिर पर डाक टिकट

Rahul

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक निपटा ले सभी रुके काम

Samar Khan

राजा भैया को बड़ा झटका, अक्षय प्रताप को 7 वर्ष की सजा और 10 हज़ार का जुर्माना

Rahul