Breaking News featured यूपी

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की विशेष बैठक आज, जानिए क्या हैं महत्वपूर्ण बातें

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की विशेष बैठक आज, जानिए क्या हैं महत्वपूर्ण बातें

लखनऊ: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 मार्च को होने वाली है। इस बैठक में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करने वाले हैं। यह पूरा आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के द्वारा होगा समापन

इस कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिनमें अवध, काशी, पश्चिमी यूपी, ब्रज, गोरखपुर, कानपुर और बुंदेलखंड से भारी संख्या में सदस्य आएंगे। इस बैठक का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा।

पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 4 साल में योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। कोविड-19 महामारी का सामना करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

2022 की तैयारी में जुटी पार्टी

आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति भी इस कार्यक्रम में बनाई जाएगी। भाजपा के दिग्गज नेता अपने अनुभवों से जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। इस कार्यक्रम में पंचायत चुनाव पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की पूरी रूपरेखा भी तैयार होगी। राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का भी सार्वजनिक मंच से धन्यवाद दिया जाएगा।

आगामी कार्यक्रमों पर भी होगी चर्चा

आने वाले दिनों में कई बड़े कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा जनता से जुड़ना चाहेगी, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस भी है। इसके साथ ही 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भी पड़ रही है। इस कार्यसमिति की बैठक में इन विषयों पर भी रणनीति बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में कुल 667 लोगों को आमंत्रित किया गया है। आने वाले चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसीलिए कई दिग्गज चेहरे इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिखाई देंगे।

Related posts

UP Elections: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात पर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर

Shailendra Singh

बारिश ने मुंबई का निकाला दम, सड़क से लेकर एअरपोर्ट तक सब कुछ हुआ पानी-पानी

bharatkhabar

पटना हाई कोर्ट में तय होगा नीतीश सरकार का भविष्य

Rani Naqvi