#Meerut Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी

मेरठी लेखक विजय शर्मा को मिलेगा विज्ञान पुस्तक के लिए राजभाषा गौरव पुरष्कार

bechain bander मेरठी लेखक विजय शर्मा को मिलेगा विज्ञान पुस्तक के लिए राजभाषा गौरव पुरष्कार
  • संवाददाता, भारत खबर

मेरठ। क्रान्तिधरा को अनेकों सम्मान हासिल करने का मौका प्राप्त हुआ है। आजादी का बिगुल, शिक्षा की अलख से लेकर संगीत और खेल के मैदानों तक वैश्विक पटल पर मेरठ हमेशा छाया रहता है।

लेखकों और कवियों के लिए भी मेरठ की माटी बेहद उपजाऊं साबित हो रही है। ‘बेचैन बंदर’ नामक किताब लिखकर मेरठ के रहने वाले विजय शर्मा को अब ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार-2018’ से नवाजे जाने का ऐलान हो गया है। विजय शर्मा मेंरठ में रहते हैं और अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा के छोटे भाई हैं।

गौरतलब है कि यह पुरस्कार उन किताबों के लेखकों को प्रदान किया जाता है जो अपनी क्षमताओं के माध्यम से कुछ नया अनुभव समाज के सम्मुख रखने में कामयाब होते हैं। विजय को यह पुरस्कार हिन्दी दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा प्रदान किया जाएगा। विजय की इस उपलब्धि पर उनके सहयोगी, शुभचिन्तकों और परिजनों ने बधाई दी है।


Watch it Also-

छात्र नेता डॉ. राहुल त्यागी ने भाजपा के बारे में कही ये बातें

Related posts

आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या

Rahul srivastava

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया, श्रीलंका एशिया कप से बाहर

mahesh yadav

राजपथ पर दिखी हिन्दुस्तान की ताकत, सेना के जज्बे को सबका सलाम

kumari ashu