featured यूपी

UP NEWS: घायल बहन को देखकर लौट रहा था परिवार, तभी ट्रक ने सामने से…

UP NEWS: घायल बहन को देखकर लौट रहा था परिवार, तभी ट्रक ने सामने से...

UP NEWS:  मेरठ जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घायल बहन को देखने पहुंचे थे भाई

कुरैशियान निवासी वकील और रईस शाहजहांपुर अपनी घायल बहन को देखने आए थे। घायल बहन गुलिस्ता छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने गुलिस्ता को मेरठ अस्पताल में भर्ती करवाया था। मेरठ अस्पताल ने गुलिस्ता को दिल्ली रेफर कर दिया था।

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

गुलस्तिा के साथ परिवार के कुछ लोग दिल्ली गए थे। जबकि रईस उसकी पत्नी, मां, बहन और भांजा कार से मेरठ से शाहजहांपुर वापस आ रहे थे। वापस आते समय शाहजांपुर मदरसे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें रईस की बहन और मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायल के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Related posts

मायावती बोलीं: केंद्र में बसपा आई तो छह हजार के बदले युवाओं को मिलेगा रोजगार

bharatkhabar

8 महीने के अंदर दूसरी बार किम जोंग से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

Rani Naqvi

तेजी से वजन घटाना है तो कीजिए पुदीना का इस्तेमाल, जानिए कैसे

Aditya Mishra