लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन के लिए ‘टीका उत्सव’ के प्रयास को सराहा है।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 110वीं जयंती पर बसपा प्रमुख ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक कोरोना वैक्सीन लगाने को एक उत्सव के रूप में मनाने का जो विशेष अभियान चलाया है, वह अच्छी बात है।
14-04-2021-BSP PRESSNOTE-BABA SAHEB DR AMBEDKAR JAYNATI-PRESS TALK-1 pic.twitter.com/Yfo97ASIMl
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2021
‘फ्री वैक्सीन लगाने का निर्णय लें केंद्र व राज्य सरकारें’
मायावती ने कहा कि, अगर यह उत्सव देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाने के रूप में मनाया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने कहा कि, मैं बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से अनुरोध करती हूं कि वो आज पूरे देश में गरीब और जरूरतमंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने का निर्णय लें और इस बात की घोषणा भी करें।
14-04-2021-BSP PRESSNOTE-BABA SAHEB DR AMBEDKAR JAYANTI-PRESS TALK-2 pic.twitter.com/5y83w3I0r4
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2021
बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि, देश में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को केंद्र व राज्य सरकारों के साथ लोगों को भी अति-गंभीरता से लेने की जरूरत है। इन दिनों देश में लोगों की बेवजह दौड़-भाग के चुनावी रैली व रोड शो आदि में कोरोना नियमों के घोर उल्लंघन के प्रति निष्क्रियता अति-दु:खद व चिंताजनक है। इस ओर उचित ध्यान देने की जरूरत है।
‘नियमों के साथ सादगी से मनाई जा रही जयंती’
बसपा प्रमुख ने कहा कि, आज भारतीय संविधान के मूल निर्माता और दलितों, शोषितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। कोरोना प्रकोप के चलते और सभी सरकारी नियमों का अनुपालन करते हुए बसपा के सभी लोग पूरे देश में बहुत सादगी के साथ इनकी जयंती मना रहे हैं।
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2021
मायावती ने कहा कि, आज का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है। आज के दिन ही बहुजन समाज पार्टी की भी स्थापना हुई थी। हम लोग देश भर में सादगी से अंबेडकर जयंती मना रहे हैं। हमारी पार्टी का संकल्प बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का है और हम उसको आगे बढ़ा भी रहे हैं।