featured यूपी

लखनऊ: मायावती ने ट्वीट कर सरकार को घेरा, कहा देश में हर तरफ महंगाई छाई हुई

लखनऊ: मायावती ने ट्वीट कर सरकार को घेरा, कहा देश में हर तरफ महंगाई छाई हुई

लखनऊ: बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने कहा देश में लगातार पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त है।

सभी जरूरी चीजों महंगी हो रही-मायावती

मायावती ने ट्विट कर कहा देश में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस और दूध जैसी चीजों के साथ रोजमर्रा की चीजों पर दाम बढा़ए जा रहे है। आज देश और सभी राज्यों में मंहगाई आसमान छू रही है। आम जनता आज परेशान है पर सरकारें बिल्कुल भी चितिंत नहीं है।

देश में गरीबी छाई है-मायावती

मायावती ने अति दुखद ट्विट बताते हुए कहा देश में हर तरफ गरीबी छाई है। सरकारों को महंगाई और बेरोजगारी के हटाने के लिए अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करें। बसपा सुप्रिमों मायावती लगातार केंद्र और यूपी सरकार पर हमलावर है। मायावती लगातार सरकारों से देश और राज्य में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछती है।

Related posts

न्यू ईयर पार्टी में लड़कियों से बदसलूकी, मंत्री ने कहा पहनावा जिम्मेदार

shipra saxena

उत्तराखंड सरकार का बेटियों को तोहफा, अब महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की खुलेगी राह

Hemant Jaiman

लखनऊ से अयोध्या के लिए कल रवाना होगी आरएसएस की साईकिल यात्रा

Rani Naqvi