featured यूपी

सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ भाजपा पर माया का हमला

mayawati 3 सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ भाजपा पर माया का हमला

एटा। बसपा सुप्रीमों मायावती लगातार प्रदेश में घमासान दौरे पर हैं। मुजफ्फरनगर के बाद एटा पहुंची माया ने अपने चुनावी अभियान के तहत जनसभा को सम्बोधित करते हुए विरोधियों के खिलाफ तीखा प्रहार किया। उन्होने सपा और भाजपा को जमकर कोसने के साथ अपनी सरकार आने पर लोगों के लिए किये जाने वाले कार्यों को भी मंच से साझा किया।

mayawati 3 सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ भाजपा पर माया का हमला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन केवल लोगों को गुमराह करने के लिए है। सपा प्रदेश में केवल गुण्डा राज लाती है। सपा सरकार के कार्यकाल में 500 दंगे हुए हैं। क्योंकि इनके कार्यकाल में गुण्डे राज करते हैं। समाजवादी पार्टी में अब लोगों की कदर नहीं हो रही है। जब खुद मुलायम और शिवपाल ही पार्टी में साइड कर दिये गये हैं। पार्टी के भीतर भी गुण्डाराज और भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

वहीं भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए मैडम माया ने कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं हैं। भाजपा सरकार गरीबों और पिछड़ों के विरोध लगातार कर रही है। नोटबंदी में भाजपा ने जमकर कालाधन सफेद कराया है। आम लोगों को केवल परेशान किया है। अपने चहेतों को फायदा दिलाने के लिए नोटबंदी का सहारा लिया गया था। भाजपा के पास प्रदेश के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं हैं। भाजपा की सरकार आयेगी तो आरक्षण को खत्म करेगी। आज तक ढाई साल की सरकार ने कोई वादे पूरे नहीं किये हैं।

नीतीश कुमार, संवाददाता

Related posts

लखनऊ में शूटिंग के दौरान तोड़फोड़, कुणाल खेमू घायल

bharatkhabar

इंटरफेथ जोड़े के पते और अन्य विवरणों को सत्यापित करेगी स्थानीय खुफिया इकाई

rituraj

हमीरपुरः दो सौ रुपए के लिए सब्जी विक्रेता को मारा चाकू, अब आरोपी ही करवा रहा है इलाज

Shailendra Singh