featured यूपी

वृंदावन कुंभ: कठपुतली और घोड़ी नृत्य से दी पॉक्‍सो एक्‍ट की जानकारी

वृंदावन कुंभ: कठपुतली और घोड़ी नृत्य से दी पॉक्‍सो एक्‍ट की जानकारी

मथुरा: छोटे बच्चों के साथ यौन अपराधों की खबरें समाज को शर्मसार करती हैं। इस तरह के मामलों की बढ़ती संख्या देखकर वर्ष 2012 में एक विशेष कानून पोक्सो एक्‍ट बनाया गया।

यह कानून क्या है और ‘गुड टच, बैड टच’ क्या होता है, इसकी जानकारी वृंदावन कुंभ मेले में समायोजित ब्राह्मण सेवा संघ शिविर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ मथुरा एवं इनाया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य के माध्यम से दी गई।

mathura1 वृंदावन कुंभ: कठपुतली और घोड़ी नृत्य से दी पॉक्‍सो एक्‍ट की जानकारी

मनोरंजक रूप में दी गई पॉक्‍सो एक्‍ट की जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा जिले के न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद बल्लभ गोस्वामी ने की। विशिष्ट अतिथि मयूर जैन अपर एवं सत्र न्यायाधीश व दीक्षा श्री थे। कार्यक्रम में इनाया फाउंडेशन जयपुर की टीम ने कठपुतली व घोड़ी नृत्य से मनोरंजक रूप में पॉक्सो कानून की जानकारी दी।

mathura 2 वृंदावन कुंभ: कठपुतली और घोड़ी नृत्य से दी पॉक्‍सो एक्‍ट की जानकारी
मुख्य अतिथि यशवंत कुमार मिश्र ने कहा कि, समाज में बच्चों के साथ हो रहे दुष्कर्म एवं गलत घटनाओं की बढ़ोत्तरी आए दिन हो रही है। इसे रोकने के लिए हमें जागरूक होने की आवश्यकता है और इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। वहीं, विशिष्ट अतिथि अपर एवं सत्र जिला जज मयूर जैन ने कहा कि, बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इस कानून की जानकारी होनी चाहिए। इस मुहिम को गति प्रदान करनी चाहिए।

चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन का करें प्रयोग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा दीक्षा श्री ने कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम हर जगह पर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व 112 का प्रयोग करने की सलाह दी। रंगजी चौकी इंचार्ज रचना सांगवान ने कहा कि, इस मनोरंजक तरीके से अगर बच्चों को पॉक्सो कानून की जानकारी दी जाएगी तो वह अच्छा परिणाम होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा व सचिव सुनील चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि बाल हित में वह सदैव सहयोग रहेंगे।

mathura 3 वृंदावन कुंभ: कठपुतली और घोड़ी नृत्य से दी पॉक्‍सो एक्‍ट की जानकारी

कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि, जिस तरह से बाल कृष्ण की रक्षा नंदबाबा ने की थी, वैसे ही हमें बाल गोपालों की सुरक्षा करनी है। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि, बाल हित के कार्यक्रमों में जहां भी मेरी आवश्कता होगी, मैं सदैव सहयोगी बनकर आपके साथ रहूंगा। सांदीपनि मुनि स्कूल की बेटी निशा भौमिक ने अपनी कविता प्रस्तुत की, जिससे दर्शकों में बेटियों के प्रति सोच बदली।

कार्यक्रम में संचालिका प्रतिभा शर्मा, चंद्रनारायण शर्मा चीनू, शशि शुक्ला, सत्यभान शर्मा, जगदीश नीलम, श्वेता गोस्वामी, सतीश चंद्र शर्मा, भावना शर्मा, एडवोकेट विवेक गौतम और डॉ. देव प्रकाश शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। घोड़ी नृत्य रोहित और कठपुतली नृत्य अपर्ण भट्ट ने प्रस्‍तुत किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लाला व्यास ने किया।

Related posts

टेस्ट मैचः इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि कोहली ने सीरीज को मनोरंजक बना दिया है

mahesh yadav

Yogi cabinet meeting: यूपी के 57 जनपदों में खोले जाएंगें साइबर क्राइम थाने, योगी कैबिनेट में लिया फैसला

Rahul

रुबीना दिलैक ने फैन्स के बीच शेयर किया अपना हॉट अंदाज

Aditya Gupta