Breaking News यूपी हेल्थ

मास्क चेकिंग अभियान से लगेगी कोरोना पर लगाम, प्रयागराज पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

मास्क चेकिंग अभियान से लगेगी कोरोना पर लगाम, प्रयागराज पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी का परिणाम है कि पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। इसी के चलते प्रयागराज में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

लापरवाही करने पर कटेगा जुर्माना

बिना मास्क के दिखाई देने वाले सभी लोगों का चालान कट रहा है। बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। शहर के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग करके चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क ना लगाने वाले लोगों का चालान काटा।

इस अभियान में 2170 लोगों का चालान काटा गया, जिनसे ₹2,17,770 जमा किए गए। इसके साथ ही इस पूरे कार्यक्रम में वाहन की चेकिंग भी हुई। जिसमें 162 वाहनों का चालान विभिन्न कागजी कमियों के कारण किया गया, कुछ वाहनों में दिक्कत ज्यादा नजर आने पर उनको सीज कर दिया गया।

मास्क चेकिंग अभियान से लगेगी कोरोना पर लगाम, प्रयागराज पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

कोरोना रोकने के लिए चला मास्क चेकिंग अभियान

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि यह शहर में संक्रमण रोकने के लिए चलाया जा रहा है। प्रतिदिन प्रयागराज के विभिन्न चौराहों और देहात वाले इलाकों में रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जगह-जगह पर चेकिंग के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ ही चालान भी काटा जा रहा है। आम जनता से उचित दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील भी की जा रही है।

पिछले 24 घंटे में 800 से अधिक मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के आंकड़ें तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 836 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ में 237, प्रयागराज में 42, वाराणसी में 60 नए मामले सामने आए हैं। यह खबर चौंकाने वाली है, फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति भी बन सकती है।

Related posts

गोवर्धन में युवा दिवस पर स्वयंसेवकों ने लगाई मैराथन दौड़

Rahul

मात्र 3 घंटे में तय होगा वाराणसी से मध्य प्रदेश का सफर, नितिन गडकरी करेंगे 4 राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण

Neetu Rajbhar

बादल का कैप्टन सरकार पर हमला, पंजाब सरकार अब एक साल की मेहमान

Breaking News